Train Firing: रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग, एसी कोच में मिले निशान
Train Firing: मध्य प्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रीवा आने वाली रेवांचल एक्सप्रेस (Rewanchal Express) के एसी कोच में गोली चलने की बड़ी वारदात हुई है।
केविन के अंदर गोली चलने के निशान भी मिले हैं। आरपीएफ टीम ने इसकी जांच कर रीवा जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घटना 9 फरवरी देर रात की बताई जा रही है।

रीवा जीआरपीएफ थाना प्रभारी आरबी ठक्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 फरवरी की रात रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलकर रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह रीवा पहुंची थी। देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है।
रीवा जीआरपीएफ थाना प्रभारी आरबी ठक्कर के अनुसार रेवांचल के एसी कोच बोगी की बर्थ- 19 में गोली चलने के सबूत मिले हैं। रेलवे पुलिस को सीट में एक छेद भी मिला। यह गोली लगने का है। ट्रेन के इस डिब्बे की फोरेंसिक टीम ने जांच की है। पुलिस ने अब रेलवे से यात्रियों की जानकारी सहित अन्य दस्तावेज मांगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications