Rewa News: महिलाओं के बीच मारपीट, बाल नोचकर गिराया, इतनी जोर से घूंसे मारे कि खून निकलने लगा
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में एक ऐसी घटना हुई जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते झगड़ा तो अक्सर महिलाओं के बीच हो जाता है लेकिल हाथापाई का मामला सुनकर हर कोई हैरान है और हाथापाई भी ऐसी की शायद ही आपने पहले कभी देखी या सुनी हो।
जी हां, दो महिलाओं का बीच रास्ते में एक दूसरे की चोटी खींचने एवं लात घूसों से एक दूसरे पर हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा। घटना कोठी कंपाउंड स्थित घंटाघर के पास की है।

सड़क से निकलने वाले लोग उठा-पटक करती महिलाओं को देखकर हैरान रह गए। बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए महिलाओं को एक-दूसरे से अलग करवाया।
जानकारी अनुसार दोनों के बीच विवाद पुराने लेन-देन को लेकर हुआ। दोनों सड़क किनारे फेरी का काम करती हैं। पहले तो दोनों के बीच जमकर कहा-सुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट की नौबत निर्मित हो गई।
पहले तो काफी समय तक स्थानीय लोग भी आश्चर्य से मारपीट की घटना को देखते रहे। बाद में मामले को बढ़ता देख लोगों ने बीच बचाव किया। हलांकि पूरे घटना में किसी की ओर से भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
आपको बताते चलें कि शुक्रवार को मारपीट का यह दूसरा वीडियो वायरल हुआ है। इसके पहले ऑटो चालक के साथ एक महिला के मारपीट का वीडियो भी जमकर वायरल हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications