Rewa news : दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर पुलिस कांस्टेबल करता रहा दैहिक शोषण
Rewa news : मुख्यालय के पुलिस लाइन में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक महिला की शिकायत पर उसपर कार्रवाई की गई है। साथ ही रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन द्वारा दुष्कर्मी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस ने जानकारी दी कि जिले की एक महिला ने पुलिस आरक्षक क्रमांक 418 पुष्पेंद्र साकेत वर्तमान पदस्थापना पुलिस लाइन रीवा के ऊपर शिकायत की थी। आरोपित आरक्षक 3 सालो से 2 बच्चों की महिला को विवाह का प्रलोभन देकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा है। महिला की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रआ निरीक्षक ने पीड़िता के शिकायतों की जांच की एवं शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मी के ऊपर महिला थाने में 376 (2)(एन), 506 का मामला दर्ज किया।
जांच में शिकायत सही पाए जाने पर महिला थाना में आरोपी आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया, एवं उसे पकड़ कर गुरुवार को रीवा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से पुष्पेंद्र साकेत को केंद्रीय जेल भेज दिया गया। दुष्कर्म की घटना सामने आने पर रीवा यस पी नवनीत भसीन ने दुष्कर्मी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। साथ ही कहा है कि आरक्षक का कृत्य गंभीर मामला है। जिससे पुलिस डिपार्टमेंट की छवि धूमिल हुई है। ऐसे में रक्षित केन्द्र रीवा अटैच किया जाता है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 बच्चों की मां शिकायतकर्ता महिला सतना निवासी आरोपी पुलिस आरक्षक पुष्पेंद्र साकेत (23) के साथ लव स्टोरी चलाई थी। दावा है कि 3 वर्ष पहले 2 बच्चों की मां से आरक्षक को प्यार हो गया। दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो महिला अपने पति को छोड़ आशिक के साथ रहने लगी। आरक्षक शादी का वादा कर पति की तरह 3 वर्षों तक साथ दिया। साथ ही झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।
6 महीने पहले तक आरोपी आरक्षक शहर के 1 थाने में पदस्थ था। फिर एक अनुशासन हीनता के चक्कर में पुलिस लाइन पहुंच गया। यहीं से आरक्षक के दिमाग में बदलाव होने लगा। वह प्रेमिका से किए वादे कसमे को पूरा नहीं कर रहा है। बल्कि गोलमाल जवाब देने लगा। आरक्षक की हरकतों से परेशान होकर महिला पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची। जिसके बाद आरक्षक को रेप का आरोपी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications