Rewa news : दूसरी बार रिश्वत लेते हुए पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Lokayukta Action in Rewa : रीवा लोकायुक्त टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी निर्माण कार्य में आपत्ती लगाकर घुस की मांग कर रहा था। इसके पहले भी वर्ष 2013 में आरोपित पटवारी 2500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार हो चुका है। यह कार्रवाई बुधवार को रतहरा स्थित पटवारी के ऑफिस में की गई है। जियाउल हक लोकायुक्त ट्रेप अधिकारी की मौजूदगी में 12 सदस्यीय टीम ने कार्यवाही की है।

 Lokayukta Action in Rewa

लोकायुक्त कार्यालय में अनुराग मिश्रा प्रॉपर्टी डीलर ने शिकायत की थी कि रतहरा हल्का पटवारी धीरज पांडे निर्माण कार्य में रोक लगाकर घुस की मांग कर रहे हैं। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने जांच की। बारीकी से जांच करने के बाद 23 नवंबर को योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। पटवारी धीरज पांडे को लोकायुक्त टीम ने 10,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।

2013 में पकड़े गए था पटवारी

पटवारी धीरज पांडे को 30 दिसंबर 2013 में ऋण पुस्तिका नामांतरण और बनाने के एवज में घुष की मांग की गई थी। लोकायुक्त टीम रीवा ने 2500 रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर जियाउल हक निरीक्षक लोकायुक्त,मुकेश मिश्रा, शैलेंद्र, शिवेंद्र, धर्मेंद्र, सुजीतपंच साक्षी, अप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह, सहित 12 सदस्य टीम मौजूद रहे।

गोपाल धाकड़ अधीक्षक लोकायुक्त

पटवारी की शिकायत मिली थी शिकायत के आधार पर जांच की गई। 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले भी 2500 रुपये रिश्वत के मामले में पकड़ा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+