पथरी का दुर्लभ मामला! डॉक्टरों ने महिला के गॉलब्लेडर से निकाली 1235 पथरी, आयुष्मान कार्ड से हुआ मुफ्त इलाज
Gall Bladder Stones: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके एक महिला के गॉलब्लैडर से 1235 स्टोन निकाले है। इस तरह का अनोखा केस देख डॉक्टरों की टीम भी हैरान है।
डॉक्टरों के अनुसार, महिला के पेट में दर्द था। ऑपरेशन कराने के लिए महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। पथरी होने के कारण महिला के पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) का ऑपरेशन होना था।

वहीं ऑपरेशन के दौरान महिला के पित्तासय से दाल के आकर के करीब 1235 स्टोन निकले।हालांकि ऑपरेशन के बाद महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। आयुष्मान कार्ड के तहत पूरा इलाज निशुल्क हुआ. अब प्रतिमा और उनके परिजन खुश हैं।
जानकारी मुताबिक मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र की रहने वाली प्रतिमा गौतम असहनीय पेट दर्द की समस्या से जुझ रही थी। गंभीर हालत में प्रतिमा को निजी लाइफ केयर अस्पताल रीवा में भर्ती किया गया था। जहां जांच के बाद डॉक्टर की टीम ने गॉल ब्लैडर में स्टोन होने की पुष्टि की, महिला की सारी आवश्यक जांच कराई गई उसके बाद ऑपरेशन की तैयारी की गई।
महिला का जब ऑपरेशन शुरू हुआ तो ऑपरेशन थियेटर में मौजूद डॉक्टरों की टीम हैरान रह गई। क्योंकि एक- एक करके कुल 1235 स्टोन निकाले गए, यह मल्टीपल स्टोन छोटी दाल के आकर समान थे। अंत में गॉल ब्लैडर भी निकालना पड़ा, जिससे भविष्य में महिला को स्टोन की समस्या ना हो, वहीं अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और उसे दर्द से छुटकारा मिल गया है। कई मरीजों में स्टोन की समस्याएं होती है लेकिन इतना ज्यादा स्टोन गॉल ब्लैडर में पहले कभी नहीं मिला था।
स्टोन बनने की वजह का पता लगाने के लिए कुछ जरुरी जांच कराई जा रही है। मरीज को आयुष्मान कार्ड होने की वजह से पूरा इलाज नि:शुल्क हुआ। उसे अस्पताल को कोई चार्ज नहीं देना पड़ा है। ऑपरेशन के बाद अब मरीज और उसके परिजन भी काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications