Rewa News: UP से 60 हजार की हेरोइन ला रहे थे तस्कर, MP पुलिस ने जाल बिछाकर ऐसे किया गिरफ्तार

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट पुलिस कार्रवाई करते हुए हीरोइन के साथ तीन ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ड्रग तस्करों के पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

हीरोइन की इस कंसाइनमेंट को मध्य प्रदेश से चाकघाट के रास्ते मध्य प्रदेश में डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों तस्कर को जेल भेज दिया है और इनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

Heroine, Rewa Police 1

जानकारी अनुसार जिले के सोहागी थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद तिवारी को सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई थी कि मोटरसाइकिल में सवार होकर तीन युवक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चाकघाट के रास्ते होकर मध्य प्रदेश में प्रवेश करते हुए रीवा की ओर जाने वाले हैं। उनके पास अवैध मादक पदार्थ हीरोइन है।

सहायक उपनिरीक्षक ने तत्काल अपने वरिष्ठ आधिकारी एसडीओपी उदित मिश्रा को तस्करों के बारे में अवगत करवाया। एसडीओपी ने सोहागी थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ स्वास्तिका रेस्टोरेंट के पास पहुंचकर वाहन चेकिंग लगाई तभी समाने की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों को पुलिस ने दबोच लिया।

आरोपियों के पास से पुलिस ने 15 ग्राम हीरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत 60 हजार रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल समेत 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

कार्रवाई एसडीओपी उदित मिश्रा के नेतृत्व में की गई है। सोहागी थाना और चाकघाट थाना पुलिस की टीम ने शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+