MP Election 2023: सिरमौर सीट पर भाजपा को जीत की हैट्रिक की आस, क्या कांग्रेस तोड़ेगी हार का सिलसिला?
MP Election 2023: सिरमौर विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है और दिव्यराज सिंह विधायक हैं। करीब 1.81 लाख मतदाताओं वाली सिरमौर सीट रीवा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।
MP Election 2023: मध्य प्रदेश के रीवा जिले की सिरमौर विधानसभा सीट में पीछले 10 वर्षों से बीजेपी का कब्जा है। रीवा राजघराने के राजकुमार दिव्यराज सिंह दो बार से सिरमौर विधानसभा के विधायक हैं। विंध्य क्षेत्र में विधायक दिव्यराज सिंह सबसे कम उम्र के विधायक चुने गए हैं। जिन्हे युवा विधायक के रूप में भी जाना जाता है।
सिरमौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजमणि पटेल, बहुजन समाजवादी पार्टी के राजकुमार उर्मलिया और समाजवादी पार्टी के रामलखन शर्मा व बीएसपी के रामगरीब बनवासी कद्दावर नेता है। पूर्व में इन्हीं का यहां पर बोलबाला था। लेकिन मध्य प्रदेश में चल रही बीजेपी की लहर ने इन नेताओं की नैया डुबो दी। जिसके बाद रियासत के युवराज दिव्यराज सिंह ने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा और विधायक बने।

2018 के विधानसभा चुनाव में काग्रेस ने पूर्व प्रत्याशी विवेक तिवारी की पत्नि अरुणा तिवारी को चुनावी मैदान पर उतारा था।भाजपा ने दोबार दिव्यराज सिंह को प्रत्याशी बनाया था। जिसके बाद शंखनाद हुआ और दिव्यराज सिंह चुनाव जीतकर दोबारा विधानसभा पहुंच गए।
तराई क्षेत्र कहे जाने वाले सिरमौर विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 5 लाख 39 हजार के आसपास है। जबकि मतदाताओं की बात की जाए तो यहां पर कुल 210359 है। जिसमे महिला वोटर की संख्या 97885 और पुरुष मतदाता की संख्या 112473 है। अन्य मतदाता की संख्या एक है।
सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में सामान्य 47 फ़ीसदी, ब्राह्मण 36 फ़ीसदी, ओबीसी 20 फ़ीसदी, अजा 17 एवं अजजा 18 फ़ीसदी। यह विधानसभा क्षेत्र भी ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र है। इस विधानसभा में उम्मीदवारों की जीत हार का फैसला यही वर्ग करता है।
1952 नर्मदा प्रसाद सिंह केएमपीपी
1957 चंपा देवी कांग्रेस
1962 जमुना प्रसाद प्रासोपा
1967 जमुना प्रसाद प्रसोपा
1972 नेता राजमणि पटेल कांग्रेस
1977 सीता प्रसाद जनता
1980 राजमणि पटेल कांग्रेस
1985 राजमणि पटेल कांग्रेस
1990 रामलखन शर्मा ने जनता दल
1993 रामलखन शर्मा माकपा
1998 राजमणि पटेल कांग्रेस
2003 रामलखन शर्मा ने माकपा
2008 राजकुमार उर्मलिया बसपा
2013 दिव्यराज सिंह भाजपा
2018 दिव्यराज सिंह भाजपा












Click it and Unblock the Notifications