MP Election 2023: कांग्रेस के गढ़ त्योंथर में कमल का कब्जा, इस बार त्रिकोणीय मुकाबला
MP Election 2023: त्योंथर विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। श्यामलाल द्विवेदी यहां से विधायक हैं। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 47386 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 52729 वोट मिले हैं।
MP Election 2023: रीवा जिले की त्योंथर विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। इस सीट से श्याम लाल द्विवेदी विधायक हैं। ब्राह्मण बाहुल्य इस विधानसभा सीट में आदिवासी समाज की बड़ी आबादी रहती है। इसके अलावा क्षत्रिय और कुर्मी वोट भी यहां निर्णायक साबित होता है। इस सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है।
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में त्योंथर सीट पर भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से था। कांग्रेस प्रत्याशी को 47386 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 52729 वोट मिले थे। नतीजों में भाजपा उम्मीदवार श्याम लाल द्विवेदी कांग्रेस के रमाशंकर सिंह को 5,343 वोटों से चुनाव हराया था। बीएसपी की गीता राजमानी माजी को इस चुनाव में 17396 वोट हासिल हुए और वो तीसरी स्थान की पार्टी थी। त्योंथर सीट पर 2018 के चुनाव में सपा और अपना दल समेत कुल 19 उम्मीदवार मैदान में थे। बता दें कि इस सीट पर 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी से रमाकांत तिवारी विधायक चुने गए थे।

त्योंथर विधानसभा सीट पर आदिवासी और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। आपको बता दें त्योंथर विधानसभा सीट कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। लेकिन 1990 के बाद कांग्रेस को यहां जीत नसीब नहीं हो पाई है। त्योंथर से 2008 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी के रामगरीब कोल को जीत मिली थी। 1998,2003,2013 और 2018 में यहां भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। इससे पहले कांग्रेस जीतती थी।
मतदान केंद्र - 281
कुल मतदाता - 188823
पुरुष मतदाता - 102073
महिला मतदाता - 86750
2018 भाजपा श्यामलाल द्विवेदी
2013 भाजपा पंडित रमाकांत तिवारी
2008 बीएसपी रामगरीब कोल
2003 भाजपा रमाकांत तिवारी
1998 भाजपा रमाकांत तिवारी
1993 जेडी रामलखन सिंह
1990 कांग्रेस रमाकांत तिवारी
1985 कांग्रेस गरूड कुमार
1980 कांग्रेस श्रीनिवास तिवारी
1977 कांग्रेस श्रीनिवास तिवारी












Click it and Unblock the Notifications