रीवा का Bewafa Chai Wala, प्रेमी जोड़ों के लिए 5 तो प्यार में धोखा खाए लोगों को 10 रुपये का प्याला

Bewafa Chai Wala: रीवा जिले के खैरा के रहने वाले प्रदुम नाम के युवक ने यह दुकान खोली है। उसने 8वीं तक पढ़ाई की। कुछ समय पहले उसके जीवन में एक लड़की आई जिससे उसे प्रेम हो गया। बाद में उसे प्यार में धोखा मिला।

Rewa Bewafa Chai Wala,

Recommended Video

    रीवा: युवक को प्यार में मिला धोखा, बेवफाई में कर दिया ये अनोखा काम

    Bewafa Chai Wala: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में एक अनोखी चाय की दुकान चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि इस चाय की दुकान में दो प्रकार से चाय के रेट तय किये गए है। एक चाय का रेट 5 रुपये है तो वहीं, दूसरी चाय का रेट 10 रुपये। 5 रुपए प्याला आम लोगों लिए हैं। वही दूसरा प्रेमी जोड़े और प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए 10 रुपए की स्पेशल चाय बेचता है। इस चाय के ठेले में चाय की मिठास के साथ ही प्रदुम (अभिषेक भैइया) लोगों को फ्री में एडवाइज भी दे रहा है।

    दुकानदार ने चाय दुकान का नाम भी हटकर रखा है। इस चाय की दुकान का नाम बेवफा चाय वाला है। दुकानदार प्रदुम ने ऐसा नाम इसलिए रखा है कि उनको प्यार में धोखा मिला था। एक लड़की ने उनकी गरीबी देखकर उन्हें छोड़ दिया था। प्रद्युमन लोगों को चाय पिलाने के अलावा उनसे अपील भी करते हैं। कि प्यार सोच समझ कर करें। किसी को धोखा न दें।

    दरअसल, रीवा में लोग बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। आठवीं पास प्रदुम भी पहले बेरोजगार थे। घर में पैसों की तंगी से वैसे ही वह परेशान रहते थे। इसी बीच गरीबी के कारण उनकी प्रेमिका ने भी उन्हें छोड़ दिया। फिर प्रदुम ने 10 हजार रुपए कर्ज में पैसे लेकर 6 महीने पहले ही चाय की दुकान खोलकर पैसा कमाना शुरू किया है। एक सप्ताह के अंदर की उनकी यह चाय की दुकान पूरे विंध्य क्षेत्र में मशहूर हो गई है। लोग दूर-दूर से उनकी चाय के ठेले में चाय की चुस्की लेने आते हैं।

    प्रदुम ने बताया कि कपल्स के लिए 5 रुपये की चाय तो वहीं। धोखा खाए लोगों के लिए उनकी दुकान में 10 रुपये की चाय है। चाय का ठेला शहर के नया बस स्टैंड के पास खोली गई है।आते-जाते लोग वहां रुककर चाय की चुस्कियां लेते हैं।

    rewa Bewafa Chai Wala Pradyuman

    प्रदुमके ठेले पर आने वाले दिलजले लोगों को चाय के साथ साथ फ्री में एडवाइस भी देता है। कि अगर वह टेंशन में हैं तो परेशान होने के बजाय वह अपने पैरो पर खड़े हो। अपने घर वालों का ध्यान दे और खुद की जिंदगी की नई शुरुआत करें।

    प्रदुम ने बताता है कि प्यार में धोखा खाने के बाद वह काफी परेशान था। गांव में 10 हजार रुपए कर्ज लेकर बेवफा चाय वाला के नाम से चाय की दुकान खोली हैं। और अब प्रतिदिन 500 रुपए की कमाई कर बेहद खुश हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+