Rewa News: बरातियों से भरी बस छुहिया घाटी में अनियंत्रित होकर पलटी, 52 यात्रियों में 11 घायल

Accident In Rewa: हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची गोविंदगढ पुलिस ने सभी को 108 एंबुलेंस की मदद से गोविंदगढ़ अस्पताल व गंभीर घायलों को रीवा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Accident in Rewa Chuhia Valley

रीवा जिले के गोविदंगढ़ थाना क्षेत्र के छुहिया घाटी में बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। एक्सीडेंट में 11 बाराती घायल हो गए है। पुलिस जानकारी दी कि सतना जिले के नागौद से बारात लेकर सीधी जिले के बघवार जा रही 52 बारातियों से भरी खचाखच बस ड्राइवर की लापरवाही से चारो खाने चित्त हो गई।

घटना के बाद चीख पुकार मच गई। तुरंत डायल 100 को जानकारी दी गई। सूचना के बाद पहुंची गोविंदगढ पुलिस ने सभी को 108 एंबुलेंस की मदद से गोविंदगढ़ स्वास्थ्य केंद्र व गंभीर घायलों को रीवा संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये घटना गुरुवार की दोपहर 2 बजे छुहिया घाटी के पहले मडवा मोड की है।

Accident In Rewa

गोविंदगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल ने जानकारी दी कि 4 मई की दोपहर लगभग दो बजे बस शेरे महा माया ट्रेवल्स कंपनी की बारात लेकर सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के कोडर गांव से लौट कर सीधी जिले के बघवार के समीप गोढहार गांव जा रही थी। जैसे ही मड़वा मोड़ पहुंची ड्राइवर लापरवाही पूर्वक बस को तेज गति से चलाने लगा। ऐसे में बस अनियंत्रित होकर पलट गई है।

इन बारातियों को आई चोटें: घटना में जिन यात्रियों को चोटें पहुंची हैं उनमें अजय रावत पुत्र भैयालाल रावत 21 वर्ष निवासी रामनगर जिला सतना, गोविंद कोल पुत्र भैयालाल कोल 65 वर्ष निवासी घर तलाई थाना बरही जिला कटनी, अशोक कोल पुत्र गिरधारी कोल 33 वर्ष निवासी गौगांव थाना रामनगर जिला सतना, समयलाल कोल पुत्र बाबूलाल कोल 32 वर्ष हिनौता थाना रामनगर जिला सतना, नन्हे कोल पुत्र कल्लू कोल 24 वर्ष निवासी सूर्य नगर थाना पापौध जिला शहडोल, बाबूलाल कोल पुत्र मलाई कोल 60 वर्ष निवासी हिनौता थाना रामनगर जिला सतना, आंचल रावत पुत्र लालमन रावत 16 वर्ष निवासी बेल करानी रामपुर नैकिन जिला सीधी, शालिकग्राम कोल पुत्र गिरवर कोल 22 वर्ष निवासी तेंदुआ थाना ब्यौहारी जिला शहडोल, अंकिता रावत पुत्र संजय रावत 12 वर्ष निवासी भगवान थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी, लक्ष्मण रावत पुत्र बिंदर रावत 48 वर्ष निवासी लहरा थाना देवलौंद जिला शहडोल, राजन रावत पुत्र गीता रावत 25 वर्ष निवासी बघवार जिला सीधी शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+