शौचालय साफ करने वाले सांसद...जानिए जनार्दन मिश्रा को, जिन्हें तीसरी बार मिला रीवा से बीजेपी का टिकट!

Janardan Mishra: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने रीवा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जनार्दन मिश्रा को टिकट दिया हैं।

रीवा लोकसभा सीट से सांसद जनार्दन मिश्रा के नाम के घोषणा हुई तो सिविल लाईन स्थित सांसद निवास में जश्न मनाया जानें लगा बीजेपी कार्यकर्ताओ ने सांसद निवास में जमकर आतिशबाज़ी की और पटाखे फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

Rewa Lok Sabha BJP candidate Janardan Mishra

सांसद जनार्दन मिश्रा अक्सर ही अपने कामों से चर्चा में बने रहते हैं। चाहे बात साफ सफाई की हो यह बयान बाजी की रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा शौचालयों की सफाई और मलिन बस्तियों में स्वयं फावड़ा लेकर नालों की सफाई कर चुके हैं।

2014 में सांसद जनार्दन मिश्रा को स्वच्छता का ब्रांड एंबेस्डर भी बनाया गया था। सांसद जनार्दन मिश्रा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने आए दिन ऐसे काम करते रहते हैं।

सासंद नें कहा की अगर वह तीसरी बार निर्वाचित होकर सांसद चुने जाते है तो उनकी पहली प्राथमिकता होगी की जिले में। जो इंफस्ट्राक्चर के कमी है, सड़को के मामले में हम थोड़ा सा ठीक है, लेकिन अभी रेलवे, हवाई सेवा, इन सुविधाओं को लेकर हम थोड़ा पिछड़े हुए है जिसमें सुधार और विस्तार करने की बहुत ही अवश्यकता है।

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि रीवा से मिर्जापुर बाया हनुमना एक नई रेल परियोजना की शुरूआत के लिए हमारे ओर से प्रयास किया गया था जिसका सर्वे भी किया जा चुका है लेकिन कोरोना की वजह से वह काम पूरा नहीं हो सका।

सांसद बताई प्राथमिकता

सांसद ने कहा की उनकी पहली प्रथिमिकता होगी की रेलवे का जो इंफ्रास्ट्रक्चर है अधिक विकसित और बड़ा हो और नई परियोजना स्वीकृत हो उसके आलावा 3 हजार 200 करोड़ रुपए हर घर नल से जल का इंतेजाम प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। लेकिन हमारे जिले में उस कार्य ने अब तक गति नही पकड़ी है मेरे प्रयास होगा की जिले भर में प्रत्येक घर को नल से जल योजना का लाभ दिलाना है।

जनार्दन मिश्रा का ड्रीम प्रोजेक्ट मुनगा

सांसद ने कहा की उनका एक ड्रीम प्रोजेक्ट भी है जिससे वह माताओं बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराना है जिसके लिऐ मैने मुनगा के पेड़ लगाने का काम शुरु किया था किया लेकिन वह भी अच्छे ढंग से नहीं हो पाया लेकिन इन वर्षों में वह इस कार्य को प्राथमिकता देंगे ताकि मुनगा के सेवन से कुपोषित बच्चे और माताओं को पोषण आहार मिल सके। मुनगा का फल, पत्ती और फूल जो भी बच्चें और माताएं खाएंगी वह कुपोषण से दूर रहेगा। यह हमारी निजी सोच है निजी प्रयास है जिसे पूरा करना है।

सांसद ने दर्ज कराया सबसे ज्यादा वोट पाने का है रिकार्ड

अगर 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बात के जाए तो रीवा संसदीय से सांसद जनार्दन मिश्रा ने 3 लाख 12 हजार 860 वोट से जीत हसिल के थी और अबतक में सबसे ज्यादा मतों जीत दर्ज कराने का रिकार्ड भी भी कायम किया। बर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव मे अपने प्रतिद्वंदी पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते और पूर्व विधायक सुंदरलाल तिवारी के पुत्र सिद्धार्थ तिवारी को करारी शिखस्त दी थी जो हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुऐ थे और त्यौंथर विधान सभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर अपनी जीत दर्ज कराई।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

वहीं एमपी पहुंची राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपनी तीखी टिप्पणी दी है सांसद ने कहा की जहां जहां पांव पड़े संतन के तहां तहां बंटाधार। बता दें की रीवा संसद अक्सर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में। रहते है वह स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर भी है जिसके चलते कई बार स्कूल के टॉयलेट को हाथो से साफ करने का उनका विडियो भी सोशल मिडिया में वायरल हो चुके है। सांसद जनार्दन मिश्रा एक फायर ब्रांड नेता भी है और अक्सर उनके द्वारा दिए गए विवादित बयान भी सुर्खिया बटोरते रहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+