ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP क्यों ज्वॉइन की, रीवा में बड़ी सौगात देते समय CM शिवराज ने कह डाली बातें

मंच से भाषण के दौरान शिवराज कमलनाथ पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता था तो कांग्रेस के लोग पत्थर गाड़ते थे और शिलान्यास करते थे। लेकिन, कोई भी काम पूरा नहीं कर सका।

Scindia CM Shivraj Rewa Airport

मध्य प्रदेश के रीवा में विंध्य क्षेत्र को सौगात देने पहुंचे एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चोरहटा एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। अन्य कई कार्यों का भी लोकार्पण किया। वहीं, मंच से भाषण के दौरान शिवराज कमलनाथ पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता था तो कांग्रेस के लोग पत्थर गाड़ते थे और शिलान्यास करते थे। लेकिन, कोई भी काम पूरा नहीं कर सका।

सड़कें बदल गई

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही लोगों को 2003 की सड़कों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि 2003 तक सड़कों की हालत याद कीजिए गड्ढों में सड़कें रहती थी। पहले और अब की सड़कों की हालत देखिए और अंदाज़ा लगाइए कि पहले क्या होता था और अब क्या हो रहा है।

किसानों को मिल रहा फायदा

अगर किसानों के लिए वाटर कनेक्टिविटी की व्यवस्था की गई है तो वह काम भी बीजेपी सरकार में संभव हुआ है। चुनाव आने पर ये कांग्रेसी पत्थर गाड़ते थे। बाणसागर का शिलान्यास करते थे। लेकिन काम पूरा नहीं होता था। यह हमारी भाजपा की सरकार में संभव हुआ है।

पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ देगा विंध्य

किसानों को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान भाइयों के लिए सिंचाई के लिए चारों तरफ काम चल रहा है। मैं आज इस मंच से गर्व से कह रहा हूं कि उत्पादन के मामले में हमारा विंध्य हरियाणा और पंजाब को पीछे छोड़ देगा।

कन्या विवाह योजना का उल्लेख

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कन्या विवाह योजना का बखान किया। उन्होंने कहा कि मैं जब से विधायक था तब से गरीब परिवार की बहन-बेटियों के विवाह का भार उठाता था। जब मैं विधायक था तो गरीब बहन-बेटियों की शादी करवाता था। सांसद बनने के बाद भी सिलसिला चलता रहा। और मैं जब मुख्यमंत्री बना तो कन्या विवाह योजना शुरू कर दी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया क्यों बीजेपी ज्वॉइन की

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने यहां भी जनता को धोखा दिया। उन्होंने वादा किया कि अगर शिवराज की सरकार 27 हजार देगी तो मैं 51 हजार की राशि दूंगा। लेकिन, यह राशि घोषणा तक ही सीमित रही। शादी हो गई, भांजीयों की डोली उठ गई, लेकिन कमलनाथ ने पैसे नहीं दिए। इसीलिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+