Rewa News: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली गेंद को लपकने के चक्कर में BJP कार्यकर्ता का सिर फूटा

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शॉट से बुधवार को भाजपा के एक नेता के सिर पर चोट लग गई

scindia bat ball bjp worker head,

रीवा जिले में बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली गेंद बीजेपी कार्यकर्ता के सिर में जा लगी। इससे कार्यकर्ता का सिर फूट गया। इसके बाद तुरंत महाराज की गाड़ी से उसे गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया भी घायल को देखने हॉस्पिटल पहुंचे।

Recommended Video

      ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली गेंद को लपकने के चक्कर में BJP कार्यकर्ता का सिर फूटा

      दरअसल, बुधवार को रीवा एयरपोर्ट की नींव रखने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कोई चीजों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ उद्घाटन भी किया है। इसमें रीवा का स्टेडियम भी शामिल है। इस स्टेडियम का निर्माण मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से करवाया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया लंबे समय तक मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े रहे हैं। लोकार्पण के बाद सिंधिया वहां पर क्रिकेट खेलने लगे।

      बैटिंग के दौरान सिंधिया ने शॉट लगाए। कैच लेने के लिए दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष विकास मिश्रा दौड़ लगा दी। उसके सिर पर बॉल लग गई, जिससे वो घायल हो गए। आनन फानन में विकास को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां पर उनकी हालत ठीक है।

      केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित रीवा जिलाध्यक्ष और अन्य नेता घायल का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं, घायल नेता की तबीयत में अब सुधार है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+