रूह कंपा देने वाला दुस्साहस, दबंगों ने सड़क बनाने के लिए महिलाओं को जिंदा दफना दिया, ट्रक से मुरूम डालते रहे
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो महिलाओं को जिंदा दफनाने का मामला सामने आया है। समय रहते दोनों महिलाओं को बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन पीड़िताओं की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
बता दें कि ये दोनों महिलाएं निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण को लेकर विरोध कर रही थी। घटना रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के गगेव चौकी अंतर्गत हिनौता जोरौट गांव का है।

हैरान कर देने वाले मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, निजी जमीन में सड़क बनाने का महिलाएं विरोध कर रही थीं। विरोध करने पर दबंगों ने दो महिलाओं मुरम डालकर जिंदा दफन कर दिया। ग्रामीणों की मदद से मुरम में दबी महिलाओं को बाहर निकला गया और उनकी जान बचाई गई है। मुरम से निकलने में थोड़ी भी देरी होती तो महिलाओं की मौत हो सकती थी।
जानिए पूरा मामला
निजी जमीन में दबंग जबरन सड़क बनाने के लिए मुरम डाल रहे थे। निर्माण कार्य में एक जेसीबी और 2 हाईबा लगाए गए थे। इसका आशा पाण्डेय और ममता पाण्डेय सहित अन्य महिलाएं विरोध कर रहे थी। जैसे ही सड़क में मुरम डालने के लिए डंपर आगे बढ़ा, तो महिलाएं उसके पीछे खड़ी हो गईं। उसी दौरान डम्पर चालक ने मुरम से भरी ट्राली इन महिलाओं के ऊपर खोल दी और महिलाएं मुरम के नीचे दब गईं।
एएसपी विवेक लाल के जानकारी अनुसार सड़क निर्माण का महिलाएं विरोध कर रही थीं, उसी दौरान मुरम में दबी। थाने में शिकायत दर्ज की गई है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications