MP News: अफसरों ने जनता को परेशान किया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, रीवा में CM मोहन यादव का बड़ा बयान
CM Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को रीवा में एक चुनावी रैली के दौरान अफसर को दो टूक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यदि जनता को परेशान किया तो सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। इस सभा में भी कांग्रेस पर भी जमकर गरजे सभा को संबोधित करने के बाद में जबलपुर रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की 3 प्रतिमाएं स्थापित की गईं, जिसमें शालिग्राम के पत्थरों से बनायी गयी प्रतिमा में भगवान श्रीराम मुस्कुराते हुए सबसे अच्छे दिखे,अयोध्या में उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई।

उन्होंने कहा कि हमने 17 लाख पुराने इतिहास को नहीं देखा है, केवल सुना है, लेकिन जब पाषाण की प्रतिमा इतनी सुंदर हो सकती है तो 17 लाख साल पहले प्रभु श्रीराम का दिव्य, भव्य, दर्शन कैसा हुआ होगा। हमारी सनातन संस्कृति ने कैसे हजारों-लाखों सालों से अपने हृदय के अंदर अपने देवताओं को विराजित किया होगा, हम सब सौभाग्यशाली हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रीवा में पार्टी प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित थे।
यह बदलते दौर का भारत है
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 700 से ज्यादा जिले, 142 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले देश में 22 करोड़ लोगों को पक्का घर दिये हैं। जिनका अपना स्वयं का घर पूरे हिन्दुस्तान में नहीं है। ऐसा उदाहरण भारतीय जनता पार्टी ने प्रस्तुत किया है। ये बदलते दौरा का भारत और बदलते दौर का मध्य प्रदेश है।

दुर्भाग्य रहा कांग्रेस ने रीवा की उपेक्षा की
डॉ यादव ने कहा कि तीस साल पहले जब में रीवा आया था, तब बस में धक्के खाते हुए रीवा आना पड़ता था। मुझे पीड़ा होती थी कि इसे किसकी नजर लगी, ये वो धरती है जहां भगवान श्रीराम ने साढ़े ग्यारह साल बिताया। लेकिन दुर्भाग्य था कि आजादी के बाद कांग्रेस ने इस क्षेत्र की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की वर्षों पहले जिंदगी खुशहाल हो सकती थी। जो अभी हुआ है वो 70 साल पहले हो सकता था। कई पीढियां सुधर जाती, लोगों का भविष्य बदल जाता।
रीवा,सतना देव भूमि है, यहां के लोगों को नजरअंदाज किया गया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि रीवा, सतना देवभूमि है, यहां के लोग पवित्र मन से काम करते हैं और अपनी काबिलियत और क्षमता के कारण पहचाने जाते हैं। लेकिन यहां के लोगों को नजरंअदाज किया गया।

भाजपा सरकार में यहां का परिदृश्य बदला है, कांग्रेस में इच्छाशक्ति नहीं थी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल वोट लेकर सरकार बनाई और सरकार बनाकर मौजमस्ती करने का काम किया। जैसे ही भाजपा की सरकार बनी, यहां का पुरा परिदृष्य बदल गया, पहले रीवा छोटी सी तहसील से जाना जाता था, आज हर कोई लालायित रहता है कि कास मेरा संबंध रीवा से हो और मेरा घर रीवा संभाग में हो। रीवा के अलावा सीधी, सिंगरौली में सब कुछ था, लेकिन कांग्रेस में विकास करने की वो इच्छा शक्ति नहीं थी। कांग्रेस ने इस क्षेत्र को गुलाम बनाया, कहां 70 साल और कहां 10 साल ये भाजपा के 10 साल का चुनाव हो रहा है। प्रदेश को लेकर सीएम ने कहा कि यहां नर्मदा का क्षेत्र है, यहां आपार संभावनाएं हैं। लेकिन कांग्रेस ने कोई विकास नहीं किया। प्रदेश त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा था।
देश में सर्वाधिक कृषि विकास दर मध्यप्रदेश की है
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा कृषि विकास दर मध्यप्रदेश की है, ये हमारी पहचान है और ये हमारे काम करने का तरीका है। जब यहां के किसानों की जिंदगी बदलेगी तो यहां का पूरा परिदृश्य बदल जाएगा। ये पूरा प्रदेश कृषि आधारित है। किसानों को केवल पानी और बिजली चाहिए। जैसे सीमा पर जवान, अपनी जान लगाकर खड़ा रहता है। वैसे खेत में किसान उसकी बराबरी करता है। लोगों को अन्न देता है।












Click it and Unblock the Notifications