Rewa News: किसान अब दूध के साथ-साथ गोबर बेचकर करेंगे दोगुना कमाई, एक किलो के मिलेंगे इतने दाम
Rewa News: मऊगंज जिले में प्लांट संचालक लोगों से 2 रूपए प्रति किलो के हिसाब से गोवंश के गोबर को खरीदेंगे। रोजाना 6 टन लकड़ी का उत्पादन करके देगी।
Rewa News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में गाय-भैंस पालने वाले किसानों की आमदनी बढ़ाने का इंतजाम हो गया है। जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक नई पहल की शुरुआत हुई है। गोबर से धन परियोजना के तहत मऊगंज जिले के पन्नी पथरिया गांव में एक निजी कम्पनी के द्वारा प्लांट लगाया गया है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस प्लांट का उदघाटन भी किया गया है। उदघाटन समारोह में मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम सहित कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और जनप्रतिनिधि सहित लोग मौजूद रहे

प्लांट में बनेगी गोवंश के गोबर: गोबर से धन परियोजना योजना के अंतर्गत इस प्लांट की शुरुआत गणतंत्र दिवस से शुरू कर दी गई है। प्राइवेट कंपनी के द्वारा इस प्लांट में लगीं मशीनों के जरिए गोबर से लकड़ी तैयार की जाएगी। जो काफी उपयोगी साबित होगी। प्लांट के संचालक लोगो से दो रुपय प्रति किलो गोवंश के गोबर की खरीदी करेंगे इसके बाद उसमें कोयले के बारीक पाउडर को मिलाकर उसका मिश्रण बनाया जाएगा। मिश्रण तैयार होने के बाद उसे आटा चक्की नुमा मशीन में डाला जाएगा जिसके कुछ ही समय बाद लगभग तीन फिट लंबी और पांच इंच मोटी गोलाकर लकड़ी तैयार हो कर बाहर आ जाएगी।
लकड़ी प्लांट के संचालक ने जानकारी दी की गोबर और कोयले से तैयार होने वाली लकड़ी समान्य लाकड़ी से 4 गुना ज्यादा ज्वलनशील होगी और इस मशीन के जरिए रोजाना 6 टन लकड़ी का उत्पादन हो सकेगा। हालाकि गोबर और कोयले से बनाई जानें वाली लकड़ी की बाजारू कीमत क्या होगी यह अभी रेट डिसाइड नहीं हुआ है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बोले सफल हुए तो योजना को अपनाएगा प्रदेश: वहीं गोबर से धन परियोजना उदघाटन समरोह में बतौर मुख्य अतिथि सामिल हुए मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की इस योजना के जरिए 2 बडी समस्याओं के निदान होने के बडी संभावना है। एक तो सड़क पर घूमने वाले मवेशी जो अक्सर सड़क दुर्घटना के शिकार होते है या किसानो की फसल को चर कर नुकसान करते है।
अब जब दो रुपए प्रति किलो गोबर खरीदने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इससे मवेशियों को बांधने की प्रवृत्ति को एक बल मिलेगा। इसके लिऐ वह लोगो से अपील भी करते है। इस योजना से लोगो को आर्थिक तौर पर एक मजबूती प्राप्त होगी। अब इस योजना की शुरुआत मऊगंज जिले से हुइ है। अगर सफलता मिली तो समूचा प्रदेश इस योजना को अपनाएगा।












Click it and Unblock the Notifications