Rewa News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, गीता मांझी की बीजेपी में घर वापसी

Rewa News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर विंध्य क्षेत्र में झटका लगा है। कांग्रेस नेत्री और रीवा जिला पंचायत सदस्य गीता मांझी आज कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गई। जिन्होंने डिप्टी सीएम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

रीवा के समदड़िया गोल्ड में बुधवार को भाजपा के लोकसभा कार्यालय की शुरुआत की गई है। जहां कार्यकर्ताओं का सम्म्मेलन कार्यक्रम भी रखा गया। इसी कार्यक्रम में गीता मांझी ने डिप्टी सीएम के हाथों भाजपा पार्टी की सदस्यता ले ली।

Geeta Manjhi Congress resignation BJP

जानकारी अनुसार कुछ वर्षों पहले गीता मांझी ने सांसद जनार्दन मिश्रा पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उस समय उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया था कि हरिजन-आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों का बीजेपी में कोई सम्मान नहीं है।

वहीं बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने बीजेपी को एक सशक्त पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि मेरी राजनीति की शुरुआत बीजेपी से हुई है। लेकिन मैं अपने घर और परिवार से भटक गई थी। मेरे राजनैतिक संस्कार मुझे फिर पार्टी में लेकर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+