OMG: दोस्त की शादी में नाचते-नाचते 32 साल के युवक की मौत, देखिए मौत का आखरी video
बारात उत्तर प्रदेश के कानपुर से रीवा शहर आई थी। युवती रीवा की रहने वाली है। मृतक अभय सचान, दूल्हे का दोस्त भी शादी में शामिल होने आया था।

बीते वर्ष से अचानक डांस करते, एक्टिंग करते, जिम करते, लोगों के मौत की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में डर भी बनता जा रहा है। अब एक और वीडियो रीवा से सामने आया है। जिसमें दोस्त की शादी में झूमकर डांस कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो जाती है, वहां मौजूद लोगों को यकीन तक नहीं हो पाया।
Recommended Video
वीडियो में युवक बेहद खुश नजर आ रहा है और शादी में अन्य लोगो के साथ डांस कर रहा हैl डांस करने के दौरान ही अचानक वह गिर पड़ता है और उसकी मौत हो जाती है। वहां मौजूद लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर ये सब हुआ क्या?
मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले का बताया जा रहा हैl मृतक की पहचान अभय सचान (32) पिता मूलचंद्र सचान के रूप में हुई है। जो उत्तरप्रदेश के कानपुर से बारात में शामिल होने रीवा शहर आए हुए थे।
मंगलवार रात को बस स्टैंड के पास अमरदीप पैलेस में यूपी के कानपुर से बारात आई थी। लड़की रीवा की रहने वाली है। शादी में शामिल होने के लिए दूल्हे का दोस्त अभय सचान भी कानपुर से साथ में आए हुए थे। रात करीब 11 बजे जनमाज़ से बारात निकली थी। ठिठुरन भरी ठंड में ढोल नगाड़े के साथ नाचते झूमते सभी बाराती चल रहे थे। बारात में बैंड बाजे की धुन पर दूल्हे का दोस्त भी नाच रहा था। कुछ देर बाद वह जमीन पर गिर गया।
व्यक्ति के जमीन पर गिरते ही बाराती अभय को संजय गांधी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत की आशंका जताई है। मौत की जानकारी समान पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और दोस्तों से बात की। इसके बाद बुधवार दोपहर अभय की लाश को पीएम कराया गया। इसके बाद लाश अभय के परिजनों को सौंप दिया। परिजन लाश लेकर कानपुर चले गए। समान पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली जानकारी सामने आएगी।












Click it and Unblock the Notifications