Rewa News: चालान कटने पर युवक ने टीआई को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, पुलिसकर्मी घसीटते हुए ले गए थाने
Rewa News: रीवा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी और एक बाइक चालक के बीच तीखी नोकझोंक देखी जा रही है।
युवक ने बदसलूकी करते हुए टीआई को वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली, टीआई ने भी पांच मिनट में सारी हेकड़ी उतार दी। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई और वाहन का चालान भी काटा। युवक शराब के नशे में था।

जानकारी मुताबिक मामला रीवा शहर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है। यहां के अजगरहा में पुलिस वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नशे में धुत युवक ने पुलिस से पंगा ले लिया। युवक ने न केवल पुलिस से अभद्रता की, बल्कि नोक-झोंक करते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी भी दे दी।
मुहल्ले के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोग पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। यहां तक की टीआई की स्थानीय लोगों ने वर्दी उतरवा लेने की बात कह दी।
ऐसे में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और पांच मिनट में सबकी हेकड़ी उतार दी। पुलिस एक युवक को पकड़कर थाने ले गई, तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। पुलिस ने न केवल इस युवक का नशा उतारा बल्कि चालान भी काट दिया है।
थाना प्रभारी अतुल त्रिपाठी ने जानकारी दी कि वाहन चेकिंग के दौरान नशे में एक युवक पुलिस से अभद्रता कर रहा था। पुलिस ने उसे समझाइश दी और चालान भी काटा गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications