Flashback 2022 : पहली नजर में रीवा की कृष्णा मल्होत्रा को दिल दे बैठे थे राज कपूर, याद में बना ऑडिटोरियम
हिन्दी फिल्मों को नई ऊंचाई देने वाले मुंबई के कपूर परिवार में बहू बनकर पहुंची कृष्णा मल्होत्रा का निधन हुए वर्षो बीत चुके है स्मृतियों को सहेजने के लिए रीवा शहर में कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम का निर्माण कार्य कराया गया है।

हिंदी सिनेमा के द ग्रेट शोमैन राज कपूर का मध्य प्रदेश के रीवा शहर से खास लगाव रहा।दरअसल, रीवा राज कपूर की ससुराल रही है और यहां बारात लेकर वह पत्नी कृष्णा से शादी करने पहुंचे थे। रीवा के जिस बंगले में कृष्णा और राज कपूर की शादी हुई थी उसी स्थान पर उनकी याद में बेहद ही खूबसूरत ऑडिटोरियम का निर्माण कराया गया है जिसका नाम भी कृष्णा राज कपूर के नाम से रखा गया है। यह जगह आज रीवा के लोगों के लिए पसंदीदा जगह बन गई है।

इस तरह पक्का हुआ रिश्ता
दोनों के विवाह का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर अपनी नाटक संस्था के साथ एक बार रीवा आए हुए थे। यहां उनकी देखरेख की पूरी जिम्मेदारी आईजी करतार नाथ मल्होत्रा को सौंपी गई थी। जिनके साथ धीरे-धीरे पृथ्वीराज कपूर की अच्छी मित्रता हो गई। पृथ्वीराज कपूर ने इस मित्रता को रिश्तेदारी में बदलने की ठान ली और उन्होंने अपने 22 वर्षीय बेटे राजकपूर का विवाह करतार नाथ मल्होत्रा की बेटी कृष्णा मल्होत्रा से फिक्स कर दी। जब राजकपूर अपने दोस्त प्रेमनाथ के साथ घूमने के लिए रीवा आए तो उन्हें पहली मुलाकात में कृष्णा को दिल दे बैठे। यही वजह थी कि वह तुरंत विवाह के लिए तैयार हो गए।

ऐसे पहुंची थी बारात
राज कपूर की बारात मुंबई से ट्रेन से चलकर सतना आई थी। और फिर सतना से रीवा बारात को लाने के लिए, लॉरी, तांगा बैलगाड़ी, कार का इंतजाम किया गया था। बारात रीवा के रॉयल मेंसन होटल, व्यंकट भवन और बैजू धर्मशाला में रुकी थी। वहीं पर बारात को रुकने के लिए जनमास था। खास लोगों के लिए व्यंकट भवन में रुकने का इंतजाम था। तो वही सामान्य लोगों के लिए रॉयल मेनशन होटल। और जो कपूर खानदान के नौकर चाकर लोग आए थे उनके लिए बैजू धर्मशाला में ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई थी।

पूरी शान-शौकत के साथ हुई थी शादी
बता दें कि राज कपूर का विवाह 12 मई 1946 में रीवा में हुआ था। कृष्णा कपूर के साथ राज कूपर का विवाह पूरी शान-शौकत के साथ हुआ था। शादी के वक्त कृष्णा की उम्र 16 वर्ष की थी और राज कपूर की 22 वर्ष के। कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा आईजी थे और उनका पूरी फैमिली रीवा में रहती थी। बता दें कि कृष्णा,राजेंद्र नाथ, नरेंद्र नाथ और प्रेम नाथ की कृष्णा बहन है।

कृष्णा राज कपूर की याद में बनाया गया ऑडिटोरियम
विवाह के बाद राज कपूर ने जो सफलता पाई वह आसान नहीं थी। उनका करियर बुलंदियों पर पहुंचा। विवाह के बाद ही राज कपूर की फिल्में सुपरहिट हुई थीं। जहां जगह पर विवाह संपन्न हुआ था। ठीक उसी जगह पर कृष्णा-राजकपूर की याद में ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य कराया गया है। इस ऑडिटोरियम का भूमिपूजन बेटे रणधीर कपूर ने किया था और लोकार्पण में भी रणधीर के साथ प्रेम चोपड़ा और प्रेमनाथ के बेटे प्रेम किशन उपस्थित होकर साक्षी बने थे।

राज कपूर के फिल्मो और कार में रीवा का जिक्र
रीवा से राज कपूर का कितना लगाओ रहा है। इसकी झलक उनकी फिल्मों में भी देखी जा सकती है। उन्होंने कई पिक्चरों में रीवा का जिक्र किया है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी फोर व्हीलर का नम्बर भी रीवा का था।












Click it and Unblock the Notifications