मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो हैवान बना बेटा; जो किया, जानकर कांप जाएंगी रूह
Rewa News: संदेह के आधार पर पुलिस ने जब महिला के घर वालों को पकड़ा तो इस अंधी हत्या का खौफनाक सच सामने आ गया।
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। बैकुंठपुर इलाके में एक बेटे ने अपनी मां के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। खबर है कि आरोपी बेटे ने अपनी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद बाप बेटे ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
बता दें कि चार दिन पहले बैकुंठपुर में हुई युवक की अंधी हत्या का राज जब खुला तो उसे जानकर सभी दंग रह गए। वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला का पति और मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी लगातार तलाश की जा रही है।

जानकारी अनुसार बैकुंठपुर थाना कसिहाई का रहने वाला 22 वर्षीय उपेन्द्र पटेल 24 जनवरी रात को घर से यह कह कर निकाला था की मोटर पंप बंद करने खेत जा रहे हैं। इसके बाद वह गुमशुदा हो गया। तीन दिन बाद शनिवार की सुबह उसका गांव के बाहर नहर में शव बरामद हुआ। जिसकी हत्या कर पानी में फेंका गया था। इस मामले के बाद गुस्साएं परिजनों ने जाम लगा दिया था।
जिसके बाद आरोपियों का पता लगाने के लिए रीवा एसपी ने टीम गठित कर दी जिसने स्थानीय लोगों से बारीकी से पूछताछ की और युवक का एक महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात सामने आई। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब महिला के घर वालों को पकड़ा तो इस अंधी हत्या का खौफनाक मामला उजागर हुआ। युवक का महिला के साथ प्रेम प्रसंग था और अक्सर रात में वह उसके घर जाता था।
वारदात वाले दिन भी नाबालिग बेटे ने उसे मां के साथ कमरे के अंदर पकड़ लिया था। इसके बाद महिला ने खुद को सही साबित करने के लिए बेटे और पति संग मिलकर उसकी बेदम पिटाई की और बाद में शव को नहर में लाकर फेंक दिया।
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हत्या वाले दिन को युवक उस महिला के साथ कमरे के अंदर ही था। इसी दौरान घर में सो रहे नाबालिग पुत्र की नींद खुल गई तो उसे कमरे के अंदर आवाज आती हुई सुनाई दी। जब उसने कमरे में देखा तो उसकी मां युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। जिसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और रीवा में रहकर आटो चलाने वाले पिता को फोन कर दिया। पिता ने अपने साले को बुलवाया और घर पहुंचकर पुत्र के साथ मिलकर उस युवक को डंडे से तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। बाद में सबने साथ मिलकर 200 मीटर दूर शव को लाकर नहर में फेंक दिया। जिसका शव 3 दिन बाद मिला था।
पुलिस ने इस वारदात में शामिल आरोपी राजेन्द्र साहू 32 वर्ष निवासी कसिहाई, पवन साहू 21 वर्ष निवासी शाहपुर थाना सेमरिया, सुशील साहू 19 वर्ष, करुणा देवी साहू 38 वर्ष सहित नाबालिग को पकड़ा है। वहीं मुख्य आरोपी महिला का पति अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications