Rewa News: आंदोलन स्थल पर बजी शहनाई, संविधान की शपथ लेकर एक दूजे के हुए दूल्हा-दुल्हन
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली।यहां आंदोलन स्थल पर ही एक जोड़े ने एक-दूसरे को माला पहनाकर सात फेरे लिए। कलेक्ट्रेट परिसर में एक आंदोलन पिछले 9 महीने से लगातार चल रहा है। इसी आंदोलन स्थल पर एक दूल्हा दुल्हन ने 7 फेरे लिए और शादी की रस्में पूरी की गईं।
दरअसल रीवा कलेक्ट्रेट परिसर में बसोर समाज के लोग धरना कर रहे हैं। बसोर समाज के लोग बीते 9 माह से यहां पर आंदोलन कर रहे हैं। वे प्रशासन से सुअरों को मारने का मुआवजा मांग रहे हैं। जिनको शासन ने अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से बचाव के चलते इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया था।

प्रशासन ने तब कहा था कि जिनके सुअर मारे गए हैं। उनको शासन की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन अभी तक बसोर समाज के इन लोगों को कोई मुआवजा नहीं मिला है। बताते चलें कि बसोल समाज के लिए सुअर पालन ही आजीविका का मुख्य साधन होता है। लेकिन उनको मार देने से सुअर पालको के सामने आजीविका की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
Recommended Video
धरना प्रदर्शन का समर्थन कर रहे किसान मोर्चा संयोजक शिव सिंह ने जानकारी दी कि इस आंदोलन में शामिल एक महिला साथी की नातिन का विवाह धरना स्थल पर कराया गया है। महिला आंदोलनकारी शुकवरिया बसोर की नातिन अंजली का विवाह सतना निवासी आशीष बसोर के साथ फिक्स हुआ था। इसी तारतम्य में दूल्हा दुल्हन ने धरना स्थल पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो के समक्ष फेरे लेकर विवाह रचाया। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य घराती बाराती बनकर गिफ्ट भी भेंट किये।












Click it and Unblock the Notifications