Rewa News: देवतालाब के शिव मंदिर पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
Rewa News:
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोमवार को देवतालाब में स्थापित शिव भगवान का पूजा-अर्चना को पहुंचे लगभग 20 से ज्यादा श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। हादसे में किसी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस द्वारा करंट की चपेट में आए घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मामला रीवा जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवतालाब मंदिर में सोमवार सुबह लगभग 20 से ज्यादा श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। सावन सोमवार होने के चलते काफी तादाद में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।इस बीच, हाईटेंशन तार टूटकर मंदिर की टीन शेड पर आ गिरा गया। जिसके करंट की चपेट में आकर श्रद्धालु घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी लोगों की हालत स्थिर खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
घायलों को जिले के नईगड़ी, देवतलाव और मऊगंज के अस्पतालों में भी ले जाया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, मैं सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
प्रत्यक्षदर्शी के जानकारी अनुसार घटना सुबह लगभग 12:00 बजे की है। चरण तलैया के बाजू वाली गली से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर हादसा हुआ है। नीचे पानी था इस वजह से करंट फैल गया।
मऊगंज विधानसभा के बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। करंट फैलने से भगदड़ भी मची है। घायलों का उपचार भी अच्छे से हो सके, इसके लिए व्यवस्थाएं बनाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications