Rewa News: रीवा में 4 साल की मासूम के साथ हैवानियत, लड़की ने भाइयों के हवाले किया फिर गूंज उठा कोना-कोना

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामले सामने आया है। यहां 4 साल की मासूम का गैंगरेप हुआ। इस खौफनाक वारदात को मासूम के ही दो मौसेरे और ममेरे भाइयों ने अंजाम दिया।

घटना के बाद बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई तो उसके होश उड़ गए। उसके बाद माता-पिता बच्ची को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Rewa News:

बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि 8 से 9 साल के मौसेरे और ममेरे भाई ने ही मासूम बच्ची के साथ गलत काम है। परिजन बच्ची को लेकर उपचार के लिये अस्पताल पहुंचे। यहीं से यह पूरा मामला सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बच्ची की मां एक ब्यूटीपार्लर में काम करती है। रविवार को महिला ने अपने बच्ची को नानी के घर छोड़ा और वहां से सीधे अपने काम पर गई हुई थी। जब वह काम से वापस लौटी तो उसने देखा कि बच्ची रो रही है। बच्ची ने उसके साथ क्या-क्या हुआ यह पूरा जानकारी मां को बताई। मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने कभी ऐसी कल्पना भी नहीं की थी।

महिला बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची और वहां पर उसका इलाज कराया। पूछताछ में महिला ने जानकारी दी कि उनकी 4 साल की मासूम के साथ किसी और ने नहीं बल्कि बच्ची के मौसेर और ममेरे भाईयों ने गलत काम किया है। पुलिस ने बताया कि जिन बच्चों पर महिला ने इतने संगीन आरोप लगाए हैं उनकी उम्र भी फिलहाल 8 और 9 वर्ष है। महिला ने पुलिस को बताया कि बच्ची के साथ ऐसी हरकत करने वाला उसकी बहन का है और दूसरा चरेरे भाई के बेटा है।

वहीं पुलिस अक्षीक्षक विवेक सिंह के अनुसार कि बच्ची के परिजनों ने शिकायत दी है कि 4 साल की मासूम के साथ उसके ही चरेरे और मौसेरे भाइयों ने गलत काम किया है। दोनों भाइयों की उम्र फिलहाल 8-9 साल है। इन दोनों बच्चों के साथ एक लड़की का नाम भी सामने आ रही है उसकी उम्र भी महज 10 वर्ष है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+