MP: रीवा में चित्रांगन इंटरनेशनल फिल्म एंड थिएटर फेस्टिवल होगा आयोजित, रजा मुराद, मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति
अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 16, 17 और 18 फरवरी 2023 को आयोजित होने की पुष्टि की गई है। जिसके लिए मुंबई से फिल्म अभिनेता राजा मुराद, गायन में अपना नाम स्थापित करने वाली मैथिली ठाकुर अतिथि कलाकार के रूप में रहेंगी।

रीवा नगर में आने वाले दिनों में इंटरनेशनल फिल्म एंड थिएटर फेस्टिवल कार्यक्रम आयोजित होगा जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन के मुख्य आकर्षणों में प्रसिद्ध गायक मैथिली ठाकुर का प्रदर्शन, प्रसिद्ध अभिनेता रज़ा मुराद द्वारा मास्टरक्लास, साथ ही भारत और विदेशों से चयनित फिल्मों की निःशुल्क प्रदर्शन और प्रसिद्ध नाटकों का मंचन शामिल है।
आयोजन की पूरी जानकारी के साथ पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंग उत्सव नाट्य समिति द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित महोत्सव कला प्रेमियों को निरन्तर नए अनुभव प्रदान कर रहा है।
इस आयोजन की जानकारी देते हुए चित्रांगन महोत्सव के निदेशक अंकित मिश्रा ने बताया कि 16, 17 और 18 फरवरी 2023 को इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के आयोजन की पुष्टि हो गई है। कार्यक्रम में मुंबई के फिल्म अभिनेता रजा मुराद, मैथिली ठाकुर गायक अतिथि कलाकार के रूप में शिरकत करेंगी। साथ ही आयोजन में स्थानीय व क्षेत्रीय लोक कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा।
यह आयोजन विंध्य क्षेत्र में सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को बचाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भी किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय कलाकार भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में देश-विदेश की चुनिंदा फिल्मों का प्रसारण दोपहर में होगा, शाम को मंचीय गतिविधियों का आयोजन होगा। भोपाल मंडली संजय मेहता के निर्देशन में आयोजित नाटक संत कबीर में भाग लेगी। अंकित मिश्रा और लेखक योगेश त्रिपाठी द्वारा निर्देशित आदिशंकराचार्य के जीवन पर आधारित नाटक का भी मंचन किया जाएगा।
पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इन युवा साथियों का उत्साह देखकर लगता है कि शहर के युवा सही रास्ते पर चल रहे हैं। चित्रांगन फिल्म एंड थिएटर फेस्टिवल के पिछले वर्षों के आयोजन को देखा है। इसमें दर्शकों को बेहतर मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी तो मिलती ही है साथ ही कलाकारों को भी मंच मिलता है। यह विंध्य भूमि हमेशा अपनी सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत के लिए प्रसिद्ध रही है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता अक्सर लोगों को अपनी ओर खींच लेती है।












Click it and Unblock the Notifications