Rewa News: ऐसा क्या हुआ कि काटने पड़ेंगे रेप पीड़िता के दोनों हाथ? वजह जानकर आपको यकीन नहीं होगा

Rewa News: पुलिस के अनुसार लड़की के साथ 17 साल के एक लड़के ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था और इस संबंध में पिछले साल नवंबर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी फिलहाल सुधार गृह में है।

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गैंग्रीन के कारण दुष्कर्म पीड़िता के दोनों हाथों को काटना पड़ेगा। रेप पीड़िता जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

गैंग्रीन जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की वजह से बीमारी इतनी फैल गई है कि अब उसके हाथ काटने की पड़ रहे हैं। मासूम पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर मासूम की जिंदगी बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Rewa will have to amputate gangrene hand,

मामला जनेह थाना क्षेत्र का है। 14 वर्षीय मासूम को शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म किया था। जब परिजनों को जानकारी मिली, तब तक बहुत समय बीत चुका था। मासूम प्रेग्नेंट हो चुकी थी। नवंबर 2023 में पुलिस ने मामला दर्ज किया और बाल अभिचारी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। जबकि कोर्ट के आदेश पर मासूम का गर्भपात करा गया।

वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल के जानकारी अनुसार पुलिस ने पूर्व में मामला दर्ज किया था। 17 बाल अभिचारी सुधार गृह में है। अचानक पीड़िता की तबीयत बिगड़ी है उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाई की जायेगी। अभी यह स्पष्ट नही हुआ है की दुष्कर्म के दौरान मासूम के नाजुक हाथों में चोंट आने की वजह से गैंग्रीन हुआ या फिर किसी और घटना में उसे चोंट आई है।

डॉक्टर राहुल मिश्रा के जानकारी अनुसार आवश्यक जांच में सामने आया है की पीड़िता गैग्रीन बीमारी से ग्रसित है। इन्फेक्शन काफी फैल चुका है। एसपी विवेक लाल के अनुसार पुलिस ने पूर्व में मामला दर्ज किया था। आरोपी फिलहाल सुधार गृह में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+