Rewa News: एक साथ गरजे 4 बुलडोजर, देवरा महादेवन मंदिर की जमीन कब्जा मुक्त; विधायक का बन रहा था बड़ा प्लान
Rewa News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में अतिक्रमण को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद के बाद आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शनिवार की सुबह देवरा महादेवन मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाया गया है।
चार बुलडोजर की मदद से विवादित दीवार को तोड़ दिया गया। यहां मध्य प्रदेश शासन थाना खटखरी का बोर्ड लगाया गया है। एसपी रसना ठाकुर ने बताया कि अतिक्रमण की गई जमीन को प्रशासन ने अपने आधिपत्य में ले लिया है।

अतिक्रमण दस्ते के साथ बुलडोजर और पुलिस का वज्र वाहन भी पहुंचे। 300 से ज्यादा पुलिस बल के साथ कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, एसपी रसना ठाकुर भी मौके पर मौजूद रहा।
कार्यवाही के दौरान
लोगों को गांव के बाहर ही रोक दिया गया है। किसी को भी गांव के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। यहां तक कि मीडिया को भी कार्रवाई स्थल पर जाने से रोक दिया गया। सड़क के 500 मीटर दूर तक घेरा बनाया गया। बस्ती में आने-जाने वाले तीनों रास्तों को बंद कर दिया गया। यहां करीब 5 जेसीबी और 5 से ज्यादा डंपर खड़े रखे गए। खाली जगह पर बनी बाउंड्री और अन्य अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया।
विवाद का कारण
जब प्रशासन ने दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की तो भाजपा कार्यकर्ता और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल खुद ही बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गए और अतिक्रमण हटवाने लगे। इस कारण दोनों पक्षों में झड़प हो गई थी और पथराव हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications