दहेज में पति को दे दी किडनी और खुद को मौत

जिस बहु ने अपनी किडनी देकर उनके बेटे की रक्षा कि ससुराल वालों ने उसे ही सताया और आखिरकार मार ही डाला। महिला ने खुद को आग लगाकर मार डाला। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक 28 साल की पूनम देवी ने ससुराल वालों की हरकतों से तंग आकर एक हफ्ते पहले खुद को जलाकर मारने को कोशिश की, जिसके बाद उसे अस्पगताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
6 महीने पहले ही पूनम की शादी सुदामा गिरी से हुई थी। सुदामा की किडनी खराब हो गई थी। पति बीमार था सो ससुराल वाले पूनम से 25 हजार रुपए अपने घर से लाने का जबाव बना रहे थे। पूनम ने अपने ससुराल वालों के साथ सौदा किया और दहेज के 25 हजार रुपये के एवज में अपनी किडी अपने पति को दे दी। लिखित तौर पर दोनों के बीच ये समजौता हुआ था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ससुराल वाले उसे दहेज क लिए तंग करते रहे और एक दिन तंग आकर उसने खुद को आग के हवाले कर दिया।
पूनम की मौत के बाद उसके परिवारवालों से दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उन्होंने कहा है कि 1.31 लाख रुपये दहेज में लेने के बावजूद भी ये पूनम के ससुराल वाले उसे तंग करते रहे। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि किडनी देने के बाद भी पूनम को परेशान किया जाता रहा, जिससे तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर कार्यवाही शुरू करने का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications