जानिए कौन है गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जिसका साम्राज्य गर्ल्स हॉस्टल से चला रही थी गर्लफ्रेंड प्रियंका

जानिए कौन है गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जिसका साम्राज्य गर्ल्स हॉस्टल से चला रही थी गर्लफ्रेंड प्रियंका

रांची, अप्रैल 14: झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के जेल जाने के बाद उसके साम्राज्य को उसकी गर्लफ्रेंड प्रियंका कुमारी उर्फ खुशबू उर्फ सृष्टि ने संभाल लिया और वो लेडी डॉन बन गई। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक बड़े कारोबारी और राजनीति से जुड़े व्यक्ति से रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी के बाद सुजीत सिन्हा की प्रेमिका सहित पूरा गैंग पुलिस की रडार पर आ गया।

Recommended Video

    Jharkhand: जानें कौन है गैंगस्टर Sujit Sinha की गर्लफ्रेंड Lady Dawn Priyanka | वनइंडिया हिंदी
    सुजीत के बाद गिरोह की सेकंड इन कमांड थी प्रियंका

    सुजीत के बाद गिरोह की सेकंड इन कमांड थी प्रियंका

    खबरों के मुताबिक, प्रियंका देखने में तो बिल्कुल साधारण लड़की लगती है, लेकिन उसकी असली पहचान गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की गर्लफ्रेंड के रूप में है। सुजीत सरकार के जेल जाने के बाद प्रियंका लेडी डॉन बन गई और यहां के बिजनेसमैन के मन में दहशत का पर्याय बनी हुई थी। प्रियंका के एक फोन कॉल मात्र से बड़े-बड़े बिजनेसमैन की पतलून गीली हो जाती थी। प्रियंका गिरोह की सेकंड इन कमांड भी है। प्रियंका ने पुलिस को जो जानकारी उपलब्ध कराई है उसके मुताबिक, वह बीसीए की पढ़ाई कर चुकी है और मूल रूप से वह पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव की रहने वाली है। लेकिन करीब आठ महीने से वह रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में रह रही थी।

    कौन है गैंगस्टर सुजीत सिन्हा

    कौन है गैंगस्टर सुजीत सिन्हा

    झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा इस वक्त घाघीडीह जेल में बंद है। सुजीत सिन्हा के ऊपर आर्म्स एक्ट रंगदारी और हत्या सहित कुल 51 मामले दर्ज हैं। सुजीत के गिरोह में कई अपराधी शामिल हैं। तो वहीं, सुजीत गिरोह के कुछ अपराधी वर्तमान में फरार हैं और कुछ सक्रिय हैं। इसके अलावा कुछ अपराधी जमानत पर हैं, जिसके जरिए सुजीत जेल के अंदर से ही गिरोह चला रहा है। हजारीबाग कोर्ट में मारे गए गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव के खास शूटरों में सुजीत सिन्हा की गिनती होती थी। पलामू, रांची समेत अन्य जिलों में उसके खिलाफ दर्जनों आपराधिक कांड दर्ज हैं।

    गर्ल्स हॉस्टल से गिरोह को संचालित कर रही थी प्रियंका

    गर्ल्स हॉस्टल से गिरोह को संचालित कर रही थी प्रियंका

    सुजीत की गर्लफ्रेंड प्रियंका रांची के कडरू स्थित गर्ल्स हॉस्टर में रहकर गिरोह को संचालित कर थी। वह गर्ल्स हॉस्टल में एक स्टूडेंट बनकर रह रही थी। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुजीत सिन्हा का गिरोह रांची और आसपास प्रियंका ही चला रही थी। किससे रंगदारी मांगना है, किसे धमकी देना है, गैंग में किन्हें रखना है, किन्हें हटाना है। सब कुछ प्रियंका के जिम्मे था। प्रियंका सीधे सुजीत सिन्हा से जुड़ी हुई थी। सुजीत सिन्हा का मैसेंजर घाघीडीह जेल के ही कुछ कर्मी बने थे, जो जेल से उसका मैसेज बाहर प्रियंका तक पहुंचाते थे। संबंधित मैसेंजरों के बारे भी रांची पुलिस पता लगा रही है।

    पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

    रांची पुलिस ने सुजीत सिन्हा गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें प्रियंका सिंह, रिंकू सिंह उर्फ जयप्रकाश सिंह, अंकित प्रताप सिंह उर्फ गोलू और विकास सिंह उर्फ छोटू शामिल है। प्रियंका और उसके साथ गिरफ्तार अपराधियों के पास से 7 मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, एक डेविड कार्ड, सोना जैसे पदार्थ का बना हुआ चेन और 2 आधार कार्ड जब्त किया गया है। इस संबंध में साइबर सेल की ओर से रांची के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गयी और मामले की छानबीन की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+