खूंटी: मेले से लौट रही लड़कियों के साथ हुई थी गैंगरेप की कोशिश, पांच गिरफ्तार

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खूंटी थाना क्षेत्र में मकर संक्रांति के दिन छह लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और दो के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गांव के मुखिया की तहरीर के बाद हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि लड़कियों के साथ गैंगरेप की कोशिश हुई थी। फिलहाल खूंटी थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Ranchi police arrested five accused of molestation

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला रांची के खूंटी थाना क्षेत्र के इलाके काला माटी के एक गांव का है। गांव निवासी छह लड़किया मकर संक्रांति (15 जनवरी) को रंग रोड़ी मेला देखकर वापस अपने घर लौट रही थी। तभी गांव के छह से सात आरोपियों ने लड़कियों को अकेला देखकर पकड़ लिया। इसी बीच चार लड़की वहां से भागने में सफल हो गई। मीडिया खबरों के अनुसार, दो लड़कियों के साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया था।

पुलिस ने बताया कि सभी नाबालिग बच्चियों का बयान दर्ज किया गया है। वे सभी बेहद डरी हुई हैं। इनमें कई लड़कियों के चेहरे पर नोच-खरोंच के निशान हैं। इन्‍हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। जिन बच्चियों से यह शर्मनाक घटना हुई है, उनमें सभी पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक की छात्राएं हैं। पुलिस को बच्चियों ने एक आरोपित की पहचान बताई है। जिसके आधार पर पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

डीआईजी एवी होमकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को बताया कि लड़कियों के गैंगरेप की कोशिश हुई थी। अंधेरे के कारण ये बच्चियां अपनी इज्‍जत बचाने में सफल रहीं। वहीं, दूसरी तरफ घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश है। इससे पहले खूंटी पंचायत के मुखिया हेरमन टोप्पो ने कहा था कि दो लड़कियों ने उन्हें बताया था कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+