रांचीः जब भी सांस लेता तो आती थी गले से पीं-पीं की आवाज, ऑपरेशन के दौरान निकली ये चीज

रांची। झारखंड की राजधानी रांची शहर के हटिया इलाके में रहने वाले बच्चे ने खेल-खेल में सीटी निगल ली। इसके बाद जब भी वह सांस लेता, उसके गले से सीटी की आवाज आती थी। बीते शुक्रवार को रिम्स के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में बच्चे को भर्ती किया गया, जहां डॉ. हिरेंग्र बीरुआ के नेतृत्व में बच्चे का ऑपरेशन कर सीटी को बाहर निकाला गया।

खेलने के दौरान गले में फंसी सीटी

खेलने के दौरान गले में फंसी सीटी

दरअसल, हटिया के रहने वाले बसंत नायक के 10 वर्षीय बेटे पंकज कुमार ने खेलने के दौरान सोमवार को खिलौने वाली सीटी निगल ली। इसके बाद पंकज जितनी बार भी सांस लेता उसके गले से पीं-पीं की आवाज आती थी। पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. बीरुआ ने बताया कि बच्चा सीटी बजा कर खेल रहा था। खेलने के दौरान लंबी सांस ली और सीटी जाकर गले में फंस गई।

डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन

डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन

इसके अलावा उन्होंने बताया कि सीटी श्वास नली में फंसने के बाद भी बच्चे की हालत सामान्य थी। रिम्स आने के बाद उसका सारा टेस्ट किया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने बिना देर किए ऑपरेशन करना सही समझा। ऑपरेशन में डॉ. बीरुआ की टीम में डॉ. अभिषेक, डॉ. श्याम, एनेस्थिसिसिट डॉ. शिव प्रिय, डॉ. दीपाली औक डॉ. भारती की भूमिका रही।

बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है

बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है

ऑपरेशन के बाद डॉ. बीरुआ ने बताया कि बच्चे की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि अगर गले में लंबे वक्त तक सीटी फंसी रहती तो जान जा सकती थी। हालांकि ऑपरेशन के बाद बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+