रांचीः चोरी के आरोप में 22 साल के युवक को बांधकर 40 लोगों ने पीटा और गर्म लोहे से दागा, हो गई मौत
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार इलाके में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। रविवार की रात को स्थानीय मोटिया मजदूर ने 22 वर्षीय सचिन कुमार वर्मा की पीट-पीट कर हत्या कर दी। यही नहीं उसके पूरे शरीर के कई हिस्सों में गर्म लोहे की रॉड से दागा भी है। मृतक सचिव नवाटोली भुताहा तालाब के पास का निवासी था। कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसारक अपर बाजार से रविवार को एक 407 ट्रक की चोरी हुई थी। मोटिया मजदूरों ने शक के आधार पर सचिन को पकड़ लिया और बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसे उन लोगों से छुड़ाकर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सचिन की मौत के बाद सोमवार को दर्जनों की संख्या में उसके परिजन कोतवाली थाना पहुंच गए और हंगामा करने लगे। परिजनों के दबाव में पुलिस ने मारपीट में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अभी विस्तार से कुछ भी बता नहीं रही है।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में सचिन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसके परिजनों ने बताया कि वह आज तक किसी अपराध में जेल नहीं गया है। उसे खाने-पीने की आदत जरूर थी लेकिन कभी भी उसने इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दिया था।












Click it and Unblock the Notifications