झारखंडः बिहारशरीफ से टाटा जा रही बस और ट्रक में भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू में शुक्रवार को भोर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां बिहार के बिहारशरीफ से टाटा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में दर्जनभर लोग बुरी तरह से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 33 पर सड़क पर पहले से खड़े ट्रक में यात्री बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का इलाज बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। यात्री बस बिहार के बिहारशरीफ से टाटा जा रही थी। दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया है। हादसा शुक्रवार को आधी रात दो बजे को हुआ।
दुर्घटना में बस में सवार एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मानगो टाटा की बच्ची कशिश साहू व दो अन्य शामिल हैं। उनकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बस बिहार शरीफ से टाटा जा रही थी। बस और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में मृत बच्ची कशिश के पांच परिजन शामिल हैं।
इसमें सपना दास साहू, रूही साहू, आदित्य साहू और अंश साहू शामिल हैं। इसके अलावा बसंती देवी, सुहानी कुमारी, समीरा देवी, छोटी कुमारी सहित अन्य शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद पहुंची बुंडू पुलिस ने सभी घायलों को इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में करवाया। यहां से गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को रिम्स में इलाज के लिए भिजवा दिया। इस दौरान रास्ते में ही कशिश ने दम तोड़ दिया।
रांची : कांके गैंगरेप केस में 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा