Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड : स्कूलों से 'उर्दू' शब्द हटाने का आदेश, सरकार ने कहा- साप्ताहिक छुट्टी संडे होगी, फ्राइडे नहीं

रांची, 02 अगस्त: झारखंड के प्राथमिक शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों से 'उर्दू' शब्द हटाने को कहा गया है, जो उर्दू स्कूलों के रूप में अधिसूचित नहीं हैं। इस संबंध में सरकार ने एक नया आदेश जारी करते हुए कहा कि ऐसे स्कूलों की साप्ताहिक छुट्टी रविवार को ही होगी, शुक्रवार को नहीं। आदेश में कहा गया है कि गैर-उर्दू स्कूलों में सुबह की प्रार्थना पहले की तरह ही रखी जाए। राज्य के सभी स्कूलों को इन आदेशों का पालन करने को कहा गया है।

Jharkhand Primary Education Dept orders to remove Urdu word from non notified schools

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, झारखंड के जामताड़ा जिले के कई स्कूलों ने साप्ताहिक छुट्टी रविवार की जगह शुक्रवार कर दी थी। कांग्रेस ने स्कूलों की साप्ताहिक छुट्टी बदलने के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस नेता अजय कुमार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक लेटर भी लिखा था और इस फैसले के लिए जिम्मेदार समाज-विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

साप्ताहिक छुट्टी रविवार को ही होनी चाहिए: झारखंड सरकार

प्राथमिक शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों से 'उर्दू' शब्द हटाने का आदेश दिया है जिन्हें उर्दू स्कूलों के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया है। आदेश में कहा गया है कि ऐसे स्कूलों की साप्ताहिक छुट्टी रविवार को ही होनी चाहिए, शुक्रवार को नहीं। विभाग ने ये भी आदेश दिया है कि गैर-उर्दू स्कूलों में सुबह की प्रार्थना पहले की तरह ही रखी जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+