झारखंडः कोरोना वैक्सीन की डोज खत्म होने पर बोले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा- 1-2 दिनों के लिए स्टॉक है
रांची। झारखंड में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने को है। ऐसे में प्रदेश के कई वैक्सीन केंद्रों पर वैक्सीनेशन रोक दिया गया है। वहीं इस मामले पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अगले 1-2 दिनों के लिए स्टॉक है। हमने केंद्रीय गृह मंत्री से एक अनुरोध किया है और मुझे आशा है कि वह हमें वैक्सीन प्रदान करेंगे।

इसके अलावा झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि लगभग 83 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक प्राप्त करने की आवश्यकता है। इसका मतलब है कि हमें लगभग 1.60 करोड़ खुराक की आवश्यकता होगी। हम इसे धीरे-धीरे प्राप्त कर रहे हैं। हमारे पास उपलब्ध टीके हैं लेकिन कुछ स्थानों पर इसकी कमी है। इसलिए हमने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात की है।
वहीं धनबाद में कोविड-19 वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने को है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास बुधवार को कोविशील्ड वैक्सीन के 3530 और कोवैक्सीन के 1860 डोज यानी कुल 5490 डोज ही स्टॉक में बच गए हैं। वैक्सीन की कमी को देखते हुए गुरुवार को केवल 15 सेंटरों पर टीकाकरण का फैसला लिया गया है।
वहीं सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। इस नई गाइडलाइन में सरकार ने कई बंदिशें बढ़ा दी है। इसमें साफ किया गया है कि रविवार को बाजार बंद नहीं रहेंगे। यह आम दिनों की तरह ही निर्धारित समय पर खुलेंगे और बंद होंगे।












Click it and Unblock the Notifications