Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन का फ्लोर टेस्ट के बाद पहला बयान, कहा-'हमने संवैधानिक प्रक्रिया का पालन किया'
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फ्लोर टेस्ट के बाद पहला बयान सामने आया है। सीएम सोरेन ने कहा कि आज हम लोगों ने विश्वास प्रस्ताव सदन में रखा था। उस पर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष की स्थिति आपके सामने है। संवैधानिक प्रक्रिया को हमने 2019 से लगातार पालन किया है। आज फिर से सत्ता पक्ष की एकजुटता और मजबूती का परिचय आप सबको देखने को मिला।
सीएम सोरेन ने कहा कि सदन की पूरी कार्रवाई आपके सामने हुई। हम लोगों ने सदन में जो प्रस्ताव रखा था। उस पर सदन में चर्चा हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष की स्थिति आपके सामने है। 2019 से लेकर लगातार हमने संवैधानिक प्रक्रिया का मजबूती से प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि हमने संविधान का पालन किया है। एक बार फिर सत्ता पक्ष की एकजुट और मजबूती का परिचय आप सबके सामने आया है। इसके लिए मैं विधानसभा अध्यक्ष और सत्ता पक्ष के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं।
आपको बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाले से जुड़े मामले को लेकर लंबे समय तक जेल में रहे हैं। 5 महीने जेल में रहने के बाद हाल ही में उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिली है। जमानत मिलने के बाद सोरेन रिहा हुए हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में चौथी बार विश्वास प्रस्ताव हासिल किया है। इससे पहले हेमंत सोरेन दो बार उप मुख्यमंत्री और एक बार मुख्यमंत्री के रूप में कुल तीन बार विश्वास प्रस्ताव ला चुके हैं। तीनों बार उन्होंने सदन में बहुमत हासिल किया।
#WATCH आज हम लोगों ने विश्वास प्रस्ताव सदन में रखा था, उसपर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष की स्थिति आपके सामने है। संवैधानिक प्रक्रिया को हमने 2019 से लगातार पालन किया है। आज फिर से सत्ता पक्ष की एकजुटता और मजबूती का परिचय आप सबको देखने को मिला: झारखंड CM हेमंत सोरेन pic.twitter.com/UPx8WzXcvy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2024












Click it and Unblock the Notifications