Jharkhand: चेक बाउंस केस की सुनवाई में नहीं पहुंचीं अमीषा पटेल, कोर्ट ने 10 जुलाई को पेश होने के दिए निर्देश

Amisha Patel Cheque Bounce Case: 2018 के एक चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल बुधवार को रांची जिला कोर्ट में गैर मौजूद रहीं। एक्ट्रेस ने आज (21 जून) को व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग करते हुए अदालत में याचिका दायर की थी, जिसको कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

सीनियर सिविल जज डीएन शुक्ला की अदालत ने एक्ट्रेस अमीषा पटेल की उपस्थिति में छूट से जुड़ी याचिका को स्वीकार कर लिया। साथ ही अगली सुनवाई में एक्ट्रेस को शारीरिक रूप पेश होने का निर्देश दिया है।

Amisha Patel

10 जुलाई को पेश होने के निर्देश

दरअसल, एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने 2018 चेक बाउंस केस से जुड़ी सुनवाई के दौरान पेशी पर नहीं आने के लिए याचिका लगाई थी। एक्ट्रेस ने जरूरी काम के लिए मोहाली जाने की बात कोर्ट के सामने रखी थी। जिसके बाद अब कोर्ट ने उनको 10 जुलाई को अदालत के समक्ष शारीरिक रूप से पेश होने की अनुमति दी है।

1 करोड़ रुपए के चेक बाउंस का मामला

बता दें कि पेशी के दौरान आज चेक बाउंस मामले में साक्ष्य पेश किए जाने थे। पूरा मामला 1 करोड़ रुपए से जुड़े केस बाउंस का है। जिसमें एक्ट्रेस ने 17 जून को रांची की सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी।

एक्ट्रेस ने फिल्म बनाने के नाम लिए थे पैसे

मालूम हो कि अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनस के खिलाफ रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। अजय का आरोप है कि अमीषा पटेल ने फिल्म 'देसी मैजिक' बनाने के नाम पर उनसे 2.50 करोड़ रुपए लिए, लेकिन फिल्म नहीं बनाई। फिर जब पैसे की मांग की गई तो उनको बहलाते रहे। आखिरकार फिर एक्ट्रेस ने उनरो दो चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+