UP News: एक साथ दो लड़कियों से प्यार, दोनों शादी की जिद पर अड़ीं, एक ने कहा जहर खा लूंगी, दूसरी पहुंच गई थाने

UP Rampur News: यूपी के रामपुर जनपद में एक शख्स दो युवतियों से एक साथ प्यार किया। अब दोनों उसके साथ शादी करने के लिए अड़ गई हैं। एक थाने पहुंची तो दूसरी जहर लेकर उसके घर पहुंच गई।

UP Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रामपुर जनपद में एक युवक एक साथ दो लड़कियों से प्यार कर रहा था। एक लड़की को उसने अपना मंगेतर बना लिया था जबकि दूसरी लड़की को भी वह अपने प्रेम जाल में फंसाए रखा था।

दूसरी लड़की ने जब उससे शादी करने की बात कही तो वह शादी से इंकार कर दिया। उसके बाद वह लड़की गुरुवार को थाने पहुंच गई। थाने पहुंचकर उसने पुलिस से अपने प्रेमी के साथ शादी कराने की गुहार लगाई। वहीं जब यह बात उसके मंगेतर को पता चली तो वह जहर लेकर उसके घर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई।

young-man-badly-trapped-in-love-with-two-girls-both-adamant-on-marriage-in-rampur-up

इस मामले को लेकर पुलिस तथा परिजन भी हैरान हैं। युवक से शादी करने के लिए दोनों और लड़कियां जिद पर अड़ी हैं। वहीं दोनों लड़कियों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना मिलने के बाद आरोपी प्रेमी अपना घर छोड़कर फरार हो गया है। प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

दरअसल, यह पूरा मामला रामपुर जनपद के भोट थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। गांव का रहने वाला युवक अजीम नगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव की रहने वाली दो युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बताया जा रहा है कि प्रेम परवान चढ़ने पर उसने एक युवती को अपना मंगेतर बना लिया और शादी की तारीख भी तय कर दी गई।

दूसरी लड़की को भी वह शादी करने का झांसा देते हुए संबंध बनाए रखा। दूसरी लड़की जब उससे शादी की बात करती तो वह शादी की बात को बार-बार टाल देता। ऐसे में नाराज युवती गुरुवार को थाने पहुंच गए। थाने पहुंचने के बाद उसने पुलिस से शिकायत करने के साथ ही अपने प्रेमी से शादी करवाने की गुहार लगाई।

इधर के युवक के मंगेतर को पता चला कि उसकी प्रेमिका थाने पहुंचकर शादी करने की बात कह रही है तो वह जहर लेकर युवक के घर पहुंच गई। उसने भी उसके घर पर जमकर हंगामा किया और कहा कि यदि उसकी शादी नहीं की जाती है तो वह जहर खाकर जान दे देगी। फिलहाल इस मामले के बाद प्रेमी अपना घर छोड़कर फरार हो गया।

वहीं इस बारे में प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि पीड़िता द्वारा इस मामले में तहरीर दी गई है। तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी युवक अपना घर छोड़कर फरार है, उसकी खोजबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+