मतदान करने गए बुजुर्ग को लिस्ट में दिखा दिया मृत, वोटर आईडी कार्ड लेकर लगाता रहा गुहार

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में विधानसभा के उपचुनाव के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। विधानसभा उपचुनाव में एक बुजुर्ग मतदान करने गया और वोटर लिस्ट में उसे मृत दिखा दिया गया। वह सामने होकर भी साबित नहीं कर सका कि जिंदा है और वोट डाल सकता है।

uttar pradesh assembly byelection 2019 assembly election

बता दें कि सोमवार को रामपुर में विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में मतदान करने के लिए आवास विकास कॉलोनी निवासी जगदीश भाटिया अपना वोटर आईडी कार्ड लेकर पोलिंग बूथ पर वोट डालने गए थे। उन्होंने बीएलओ से वोटिंग की पर्ची मांगी तो उसने वोटर लिस्ट देखने के बाद कह दिया कि उनका वोट नहीं नहीं है। उन्हें लिस्ट में मृत दर्शा दिया गया।

जगदीश भाटिया वहां मौजूद अधिकारियों को अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाते हुए खुद को जिंदा होने का प्रमाण देने की कोशिश करते रहे, लेकिन किसी ने भी उन्हें वोट डालने की इजाजत नहीं दी। पीड़ित जगदीश भाटिया का कहना है कि वह पिछले पचास साल से वोट डालते आ रहे हैं। यह व्यवस्था की खोट है, जिससे इस बार वे वोट डालने से वंचित रह गए।

यह भी पढ़ेंः उपचुनाव: ये हैं यूपी की वो 5 सीटें, जहां बिगड़ सकता है भाजपा का खेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+