अखिलेश ने रामपुर में BJP पर कसा तंज, बोले- 'यूपी अपराधों में अब नंबर 1 है और वे हम पर उंगली उठाते हैं'
रामपुर, 12 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दूसरे चरण का चुनाव प्रचार अभियान आज (12 फरवरी) को समाप्त हो जाएगा। प्रचार अभियान समाप्त होने से पहले नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौऱ जारी है। इसी क्रम में बीजेपी पिछली सरकारों में यूपी के अंदर अराजकता के लिए समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए लगातार घेरने का प्रयास कर रही है। तो वहीं, अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी झूठ बोलकर मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव शुक्रवार 11 फरवरी को रामपुर पहुंचे और यहां पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया। इस दौरान एनडीटीवी से बातचीत में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की पिछली सरकारों में अराजकता के लिए समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी मुद्दे को तूल दे देना का काम भाजपा का है। मैं देख रहा हूं कि देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सहित मुख्यमंत्री ये सब बाते कर रहे हैं।
अखिलेश ने एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) डेटा का जिक्र करते हुए कहा कि आज यूपी महिलाओं के खिलाफ अपराधों में नंबर 1 पर है। हिरासत में होने वाली मौतों में नंबर 1 पर है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से प्राप्त नोटिसों की संख्या के मामले में नंबर 1 है। फर्जी मुठभेड़ों में नंबर 1 है। "क्या आपने किसी आईपीएस के कहीं और फरार होने के बारे में सुना है? वहीं एक आईपीएस दूसरे आईपीएस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा हो। क्या इस पर बात करेगी बीजेपी।
इस दौरान अखिलेश ने कहा कि 'आप कैसे भूल सकते हैं कि हाथरस में क्या हुआ? पुलिस और सरकार ने क्या किया। लखीमपुर में क्या हुआ? लखनऊ में एक एप्पल कर्मचारी के साथ क्या हुआ? उसकी हत्या कर दी गई। गोरखपुर में एक व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। लोगों को यह सब याद है। जनता भी जागरूक है, इन चीजों को नहीं भूलने वाली।'
एनडीटीवी से बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा कि, "जिस तरह से लोग मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं और पहले चरण में ही जनता ने बता दिया है वे सरकार के खिलाफ हैं। और दूसरे और तीसरे चरण में भी ऐसा ही होगा।"












Click it and Unblock the Notifications