रामपुर: महिला से गैंगरेप के बाद वायरल किया वीडियो, तीन गिरफ्तार
Rampur news, रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में विवाहिता के साथ गैंगरेप और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपियों अशोक और सोनू और वीडियो वायरल करने वाले अतुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गैंगरेप के बाद वीडियो किया वायरल
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के द्वारा दुष्कर्म करने के बारे में बताया गया। हालांकि, अज्ञात के बारे में वह अभी नहीं बता पा रही है। विवेचना से यह बात सामने आई है कि महिला के साथ इन लोगों ने संबंध बनाए थे और उसकी वीडियो भी बनाई थी, जिसके बाद यह वीडियो वायरल किया गया है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच कर आगे विवेचना करके न्यायालय को सभी तथ्यों के साथ अवगत कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications