सपा नेता Azam Khan की हटाई गई Y श्रेणी सुरक्षा, जानिए क्यों SP ने वापस बुलाए जवान
Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से पूर्व विधायक आजम खान को एक और बड़ा झटका लगा है। विधायकी जाने के बाद अब सरकार ने उनकी Y श्रेणी की सुरक्षा भी हटा ली है। बता दें कि आजम खान की सुरक्षा में यूपी पुलिस के 3 गनर औऱ घर पर 24 घंटे गार्ड तैनात थे, जिन्हें अब वापस बुला लिया गया है।
आजम खान की Y श्रेणी सुरक्षा हटाए जाने की ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस सुरक्षा मुख्यालय से मिले पत्र के बाद की गई है। इस संबंध में एडिशनल एसपी संसार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस सुरक्षा विभाग की तरफ से जारी एक पत्र मिला था।

पत्र मेंजिसमें कहा गया था कि पूर्व विधायक आजम खान की वाई केटेगरी की सुरक्षा बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है। इस क्रम में आजम खान की सुरक्षा वापस ले ली गई और सभी सुरक्षा कर्मियों को वापस बुलाकर रामपुर पुलिस लाइन में आमद करा दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि 8 नवंबर 2022 VIP सुरक्षा मुहैया कराए जाने के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की एक बैठक हुई थी।
इस बैठक में यह फैसला लिया गया था कि आजम खान को अब सुरक्षा देने का कोई औचित्य नहीं है, जिसके बाद गृह विभाग की तरफ से रामपुर एसपी को इस बाबत निर्देशित किया गया। जिसके बाद आजम खान की सुरक्षा में तैनात सभी गनर और गार्ड वापस बुला लिए गए हैं। आपको बता दें कि सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
पिछले साल रामपुर की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने आजम खान को 2019 के एक अन्य नफरती भाषण मामले में दोषी ठहराया था और उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें अपनी विधायकी से हाथ धोना पड़ा था। उसके बाद अब एक और हेट स्पीच मामले में आरोप तय हो चुके हैं, जबकि बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में भी सुनवाई आखिरी दौर में हैं। ऐसे में कई कानूनी मसलों में फंसे आजम की राह आसान नहीं दिखती।












Click it and Unblock the Notifications