शराब के लती बेटे ने बेच डाली 5 एकड़ जमीन, मां ने हत्या करवाकर गन्ने के खेत में फिंकवाई लाश
रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के थाना खजुरिया के ग्राम रवानालाला उर्फ बिशन पुरी में एक महिला ने अपने बेटे की हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी मां समेत तीन आरोपितों को अरेस्ट किया है। पूछताछ में पता चला कि जिस शख्स की हत्या हुई, वह अक्सर नशेबाजी करता था। मानसिक रूप से बीमार पिता को झांसे में लेकर उसने अपनी 5 एकड़ जमीन को बेच दी। माना जा रहा है कि बेटे की इसी लत के वजह से मां ने उसे मरवा दिया। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केस की जानकारी साझा की। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई।

मां ने बेटे को मरवा दिया, लाश गन्ने के खेत में फेंकी
शख्स की हत्या में पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है, उनमें बलविंदर सिंह की मां, सुनील राजपूत और सिमरजीत सिंह शामिल हैं। पुलिस को दीदार सिंह नाम के व्यक्ति ने थाना खजुरिया में घटना से जुड़ी जानकारी दी थी। दीदार सिंह ने कहा कि मेरा भतीजा दलविंदर सिंह 12 अगस्त को शाम 5:00 बजे अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं गया था, जब रात को 8:00 बजे तक वह वापस घर नहीं आया। तब घर वालों ने ढूंढना शुरू किया। अगले दिन 13 अगस्त को दलविंदर सिंह का शव गन्ने के खेत में मिला।

19 अगस्त को धारा-302 में मुकदमा पंजीकृत हुआ
पुलिस ने इस मामले में 19 अगस्त को 302 में थाना खजुरिया में मुकदमा पंजीकृत किया। जांच-पड़ताल में सामने आया कि हत्यारा और कोई नहीं उसकी अपनी सगी मां थी। उसकी वजह थी दलविंदर सिंह के नशे की लत। रोज-रोज उसका शराब पीना, मां को अच्छा नहीं लगा। बलविंदर ने अपने पिता की 10 एकड़ जमीन में से 5 एकड़ जमीन बेचकर नशे में उड़ा चुका था। उसका पिता बलदेव सिंह मानसिक रूप से बीमार रहता है। इसी बात को लेकर दलविंदर सिंह की मां को अपनी जमीन की फिक्र हुई।

13 तारीख को उसका शव मिला
मां ने सोचा अगर बेटा दलविंदर सिंह सारी जमीन बेच देगा तो उसके बेटे यानी उनके पोतों के लिए क्या बचेगा? इसी वजह से मां ने अपने बेटे को मौत के घाट उतारने की सोच ली। अपने परिजनों के जरिए बेटे की हत्या करवा दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर यह बात बताई। उन्होंने कहा कि थाना खजुरिया में 12 तारीख को एक व्यक्ति अपने कुछ दोस्तों के साथ कहीं गया था और 13 तारीख को उसका शव मिला।

10 एकड़ जमीन थी, वह पूरी को बेच देता
शव का पोस्टमार्टम कराने पर पता चला कि हत्या गला घोंटकर की गई है। उसके बाद उसकी छानबीन की गई तो पता चला मृतक दलविंदर सिंह नशेड़ी था। उसके परिवार वाले उसकी इस आदत से परेशान थे। इसी वजह से उसकी मां ने अपने रिश्तेदारों की मदद से अपने बेटे को मौत के घाट उतरवा दिया। हत्यारोपी मां के मुताबिक, उसके पति मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। हमारे पास 10 एकड़ जमीन है। जिसमें से 5 एकड़ बेटे ने बेच दी। वह बची हुई जमीन भी बेच देता।












Click it and Unblock the Notifications