रामपुर: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार स्कूल बस, 3 बच्चे घायल

Rampur news, रामपुर। यूपी के रामपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मोदी एकेडमी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 45 बच्चे सवार थे, जिनमें से तीन बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अन्य बच्चों को दूसरी बस मंगवाकर उसमें घर भिजवा दिया गया ।

school bus accident three student injured in rampur

ऊंचाई पर पहिया चढ़ने से पलटी बस


रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाईवे-9 के पास रोड साइड की ऊंचाई पर बस का पहिया चढ़ने से बस पलट गई। बस में लगभग 45 बच्चे मौजूद थे सूचना पर स्कूल प्रशासन पहुंच गया और बच्चों को दूसरी बस के द्वारा उनके घर& पहुंचाया गया वहीं इस घटना में 3 बच्चे घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए नोवा हॉस्पिटल पहुंचाया गया। बच्चों ने बताया कि ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

school bus accident three student injured in rampur

जांच के बाद होगी कार्रवाई

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि दयावती मोदी एकेडमी की अनियंत्रित होकर पलट गई थी। बस में 45 बच्चे सवार थे, जिनमें से तीन घायल हुए। उन्हें नोवा हॉस्पिटल भेज दिया गया है। बाकी बच्चों को दूसरी बस के द्वारा उनके घर भेज दिया। प्रथम दृष्ट्या ड्राइवर की कमी के कारण घटना हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+