अचानक हुए विस्फोट से उड़ा मकान, घंटे भर होते रहे धमाके, एक की मौत
Rampur News, रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहा एक मकान में अवैध रुप से पटाखे बनाए जा रहे थे। तभी एक घर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई मकान जमींदोज हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत भी हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा रामपुर जिले के स्वार थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां शमीम अहमद अपने घर में आतिशबाजी भी रखता है। उसके घर में बुधवार की दोपहर अचानक ही पटाखे फटने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब घटे भर धमाके होते रहे। धमाके सुनकर आसपास के लोग घरों के बाहर आ गए। वहीं नगर में दहशत का सा माहौल हो गया। इसी बीच घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गए।
इन धमाकों से शमीम अहमद और उसके पड़ोसी के मकानों के लिंटर गिर गए। अधिकांश लोग घर छोड़कर बाहर आ गए। इसलिए बच गए। लेकिन शमीम अहमद के जवान बेटे शादाब की मौत हो गई और शमीम अहमद भी घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया। इसके साथ ही राहत कार्य में जुट गई। एसपी शिवहरि मीना भी स्वार पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications