रामपुर: मस्जिद में अजान लगाने को लेकर हुआ विवाद, एक बुजुर्ग ने दूसरे बुजुर्ग की चाकू से की हत्या
रामपुर। खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से है। यहां अजान लगाने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग ने दूसरे बुजुर्ग की मस्जिद के अंदर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हत्यारोपित बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, सगीर बैग मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं और मौजूदा समय में नगलिया आकिल गांव में रहते हैं। सगीर बैग गांव में स्थित बिलाल मस्जिद में अजान लगाते हैं। वहीं, सगीर बैग का पड़ोसी जलीस अहमद भी मस्जिद में अजान लगाना चाहता था। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों के बीच विवाद हो गया।
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जलीस अहमद ने सगीर बैग की मस्जिद के अंदर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान शमसुद्दीन जब जलीस अहमद को रोकने की कोशिश की तो उसने शमसुद्दीन पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे शमसुद्दीन घायल हो गया। वहीं, इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, शमसुद्दीन की तहरीर पर थाना अजीम नगर पुलिस ने जलीस अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया सगीर बैग मस्जिद में नमाज पढ़ते थे। मस्जिद के पड़ोस में रहने वाला जलीस अहमद अजान लगाना चाहता था इसी बात पर जलीस अहमद का और सगीर बेग का विवाद हुआ और जलीस अहमद ने मस्जिद के अंदर सगीर बेग चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications