Rampur उपचुनाव : बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंची महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये सच्चाई
रामपुर, 23 जून: रामपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच पुलिस और जिला प्रशासन ने एक महिला को फर्जी वोट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला बुर्का पहनकर अपनी जेठानी की जगह वोट डालने पहुंची थी। फिलहाल, पुलिस महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। आगे की जांच की जा रही है।

सास-ससुर ने फर्जी वोट डालने भेजा
मामला बिलासपुर के विशारद नगर कस्बे का है। उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच एक बूथ पर फर्जी वोट डालने का प्रयास करती एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उप जिलाधिकारी और सीओ बिलासपुर ने महिला को पकड़ा। पुलिस कहना है कि महिला अपनी जेठानी की जगह वोट डालने पहुंची थी। पकड़े जाने के बाद महिला ने खुद ये बात स्वीकार की है। महिला ने बताया कि वोट डालने के लिए उसके सास-ससुर ने भेजा था।
रामपुर उपचुनाव: आजम खान बोले- पुलिस ने बनाया दहशत का माहौल, रातभर बजते रहे सायरन, लोगों को पीटा गया