Rampur Byelection : आजम का सपना चूर, रामपुर में खिला कमल, BJP की बंपर जीत

रामपुर, 26 जून: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का गढ़ रामपुर लोकसभा सीट पर आजम खान का सपना चूर हो गया है। रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी धनश्याम लोधी ने सपा के आसिम रजा को हराकर बंपर जीत दर्ज की है। रामपुर लोकसभा सीट पर कमल खिल गया है। बता दें, बीजेपी के धनश्याम लोधी सपा प्रत्‍याशी आसिम राजा को हराकर पहली बार सांसद बने हैं। रामपुर ज़िलाधिकारी रविन्द्र मादंड ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 42 हजार से ज़्यादा मतों से भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। उन्हें जीत का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया है और पुलिस को निर्देशित किया है कि उनको घर छोड़ कर आएं और यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार का जुलूस न निकाला जाए।

यूपी की रामपुर और आजमगढ़ सीट पर हुआ था उपचुनाव

यूपी की रामपुर और आजमगढ़ सीट पर हुआ था उपचुनाव

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव व वरिष्ठ सपा नेता आजम खान ने विधायक चुने जाने के बाद सांसद पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट खाली हो गई थी। इन दोनों सीटों पर 23 जून को उपचुनाव हुआ है। आजमगढ़ 48.58 प्रतिशत, जबकि रामपुर में 39.02 प्रतिशत वोट पड़े थे।

रामपुर में बीजेपी की बंपर जीत, सपा को 42000 से ज्यादा मतों से हराया

रामपुर में बीजेपी की बंपर जीत, सपा को 42000 से ज्यादा मतों से हराया

आजम खान के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव में 42000 से ज्यादा वोटों के अंतर से बंपर जीत दर्ज की है। रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम राजा ने आरोप लगाया कि रामपुर में चुनावों को हथिया लिया गया। लोगों को मतदान तक नहीं करने दिया। जहां 600 मतदान डाले जाने थे वहां 4 वोट डाले गए। जहां 500 वोट डाले जाने थे वहां 9 वोट डाले गए। लोग चुनाव के लिए इतने उदासीन नहीं हैं।

कौन हैं धनश्याम लोधी ?

कौन हैं धनश्याम लोधी ?

घनश्‍याम लोधी इसी साल वह बीजेपी में शामिल हुए थे। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी में थे और आजम खान के बेहद करीबी माने जाते थे। लोधी सबसे पहले सपा के समर्थन से कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के टिकट पर रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से 2004 में एमएलसी बने थे। इसके बाद इसी क्षेत्र से 2016 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर एमएलसी बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+