Rampur में हाथ-पैर बांध मां और उसकी 13 साल की बेटी से किया गैंगरेप, अखिलेश ने ट्वीट कर BJP सरकार को घेरा

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में मां-बेटी के साथ घर में घुसकर गैंगरेप की घटना पर अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए घेरने की कोशिश की है।

Rampur News

Rampur News: खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिल से है। यहां मां और उसकी 13 साल की मासूम बेटी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि लूट के इरादे से घर में घुसे तीन बदमाशों ने पीड़िता और उसकी मासूम बेटी को बंधनकर बनाकर उनके साथ गैंगरेप किया।

पीड़िता के पति की शिकायत पर सैफनी पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात तीन लुटेरे उसके घर में घुस आए और 5 हजार रुपए, मोबाइल फोन और कुछ कीमती सामान लेकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 392 (डकैती) में मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल में जुट गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एफआईआर के कुछ घंटों में बाद पीड़ित शख्स ने इसके बाद उसने अपनी पत्नी व बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बताया कि उक्त तीनों लुटेरों ने उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

गैंगरेप किए जाने की सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा को जोड़ दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले व्यक्ति ने नकदी और मोबाइल चोरी की घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में उसने अपनी पत्नी और बेटी के साथ गैंगरेप की भी शियात दी। कहा कि मामले कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

Recommended Video

    रामपुर: पति के डेथ सर्टिफिकेट के लिए 3 माह से भटक रही महिला, मिल रहा सिर्फ आश्वाशन

    एसपी ने कहा कि हम घटना की पुष्टि कर रहे हैं और साक्ष्य जुटा रहे हैं। मां और बेटी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि चार दिन पूर्व आरोपी बनाए गए एक युवक का पीड़ित की पत्नी से दुकान पर सामान मांगने को विवाद हुआ था। मामला थाने तक जा पहुंचा था, जहां पर दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया था।

    पुलिस का कहना है कि हम सभी संभावित ऐंगल से मामले की जांच कर रहे है। वहीं, इस घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। इस अखिलेश यादव ने पूछा कि अपराधियों के हौसलों के पीछे कौन है?

    अखिलेश यादव ने लिखा, 'उप्र के रामपुर में एक स्थानीय कारोबारी के घर डकैती और उसकी पत्नी व नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार की जघन्य घटना से पूरे प्रदेश में दहशत व्याप्त हो गयी है। ऐसे अपराध उप्र में क़ानून-व्यवस्था के भाजपाई दावों का खोखलापन उजागर करते हैं। अपराधियों के हौसलों के पीछे कौन है?'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+