Rampur में जब आसमान से अचानक यूं बरसने लगे 500-500 के नोट, जानें हैरान कर देने वाला मामला

Rampur News: हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से सामने आया है। यहां मंगलवार 04 जुलाई को अचानक आसमान से नोटों की बारिश होने लगी। नोटों की बारिश होती देख लोगों में भी लूटने की होड़ मच गई। तो वहीं, आसमान से नोटों की बारिश होती देख लोग भी काफी हैरान हो गए।

जी हां यह कोई मजाक नहीं है, बल्कि हकीकत है। दरअसल, रामपुर के शाहबाद तहसील में एक शख्स जमीन का बैनामा कराने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस आया था। शख्स ने अपनी बाइक के बैग में एक लाख रुपए रखे थे, जिसे वहां घूम रहे एक बंदर ने निकाल लिए। जिसके बाद बंदर तहसील में स्थित एक पेड़ पर चढ़ गया और बैग से नोट निकाल कर फेकने लगा।

Rampur News

एकाएक आसमान से नोटों की बारिश होते देख लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद बंदर से रुपए से भरा बैग छीना गया। यह पूरा मामला रामपुर जिले की शाहबाद तहसील का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली निवासी अबरार ने रामपुर नगर में एक जमीन खरीदी थी। जिसक बैनाम 04 जुलाई दिन मंगलवार को था।

अबरार हुसैन जमीन का बैनामा कराने के लिए तहसील आया था। उसने एक लाख रुपए एक बैग में रखे थे, जिसे वह बाइक में रखकर वकील के पास चला गया था। इतनी देर में कही से एक बंदर आया और उसने अबरार की बाइक में रखा एक लाख रुपए का बैग निकाल लिया और पेड़ पर चढ़ गया।

इस दौरान बंदर ने किसी तरह बैग को खोल लिया और नोटों को उड़ाने लगा। नोटों को जमीन पर गिरता देख अबरार को बैग की याद आई। ऐसा बताया जा रहा है कि अबरार बैग में ज्यादातार 500-500 सौ के नोट थे। बैग की याद आने पर अबरार शोर मचाने लगे। शोर सुनकर कर्मचारियों समेत वकीलों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

लोगों ने बंदर को घेरने की कोशिश की, जिसके बाद बंदर नोटों से भरा बैग मौके पर छोड़कर भाग गया। गनीमत रही कि बंदर बैग छोड़कर भागा था...वरना अबरार को डेढ़ लाख का चपत लग सकती थी। लोगों ने तहसील परिसर से रुपए उठाकर अबरार को सौंप दिए। तो वहीं, रुपए मिलने के बाद अबरार ने राहत की सांस ली।

तो वहीं, अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहाबाद तहसील परिसर ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके में बंदरों का आतंक है। आए दिन किसी न किसी का सामान उठाकर या छीनकर बंदर पेड़ों पर चढ़ जाते हैं। पहले भी बंदर नोटों की गड्डी को उठाकर पेड़ पर चढ़ने की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+